फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taapsee Pannu: फिल्म के साथ बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं तापसी, कई सितारों के साथ भी लिया पंगा

Tue, 01 Aug 2023 08:48 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 01 Aug 2023 08:48 AM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu birthday know unknown facts about actress career struggle networth films controversial statement
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी दमदार अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में खास जगह बना चुकी हैं और करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। तापसी ने अपने दम पर साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपना राज कायम किया है। तापसी साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही जब वह बॉलीवुड में आईं तो यहां भी उन्होंने अपने अभिनय का सिक्का जमाया और अमिताभ बच्चन से लेकर ऋषि कपूर जैसे सुपरस्टार के साथ काम किया। अपनी फिल्मों के साथ-साथ तापसी अपने बयानों के कारण भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अक्सर कई सितारों के साथ उनकी जुबानी जंग जारी रहती है। किसी भी मुद्दे पर तापसी अपना बेबाक बयान रखने से पीछे नहीं हटतीं। आज अभिनेत्री अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस मौके पर जानते हैं अभिनेत्री से जुड़े विवाद और उनके बेबाक बयानों के बारे में...

Taapsee Pannu birthday know unknown facts about actress career struggle networth films controversial statement
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू का जन्म एक अगस्त 1988 में दिल्ली के सिख परिवार में हुआ था। आठ साल की उम्र में ही तापसी ने भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था और डांस की ट्रेनिंग उन्होंने लगभग 8 साल तक ली थी। वहीं, बात करें अभिनेत्री के करियर के बारे में तो उन्होंने एक टैलेंट शो के जरिए अभिनय का दम दिखाया। अभिनेत्री ने गेट गॉर्जियस के लिए ऑडिशन दिया था। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर बनाया। फिर, अभिनय की दुनिया में कदम रख उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और अपनी खास पहचान बनाई। तापसी ने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2010 में तेलुगू सिनेमा से की थी। उन्होंने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया। इसके बाद तापसी ने बॉलीवुड डेब्यू साल 2013 में फिल्म 'चश्मे बद्दूर' से किया। फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के पिता और निर्देशक डेविड धवन ने किया था। बॉलीवुड में पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद, तापसी ने संघर्ष किया और खुद को साबित किया।

Fatima Sana Shaikh: आमिर नहीं यह हैं फातिमा के फेवरेट स्टार, मिस्टर परफेक्शनिस्ट के लिए एक्ट्रेस ने कही यह बात

Taapsee Pannu birthday know unknown facts about actress career struggle networth films controversial statement
करण जौहर, तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

'कॉफी विद करण' पर तापसी का बयान
तापसी पन्नू फिल्मों के अलावा कई बार विवादित बयान भी दे चुकी हैं। जिसके कारण वह विवादों में फंस जाती हैं। फिल्म 'दोबारा' का प्रमोशन करते समय एक इंटरव्यू के दौरान तापसी से पूछा गया था कि उन्हें कभी 'कॉफी विद करण' शो में क्यों नहीं बुलाया गया है। इसके जवाब में अभिनेत्री ने बड़े मजेदार ढंग से कहा था कि उनकी सेक्स लाइफ इतनी दिलचस्प नहीं है कि उन्हें करण के शो पर बुलाया जाए और चर्चा की जाए। इस बयान के बाद से इंडस्ट्री में तहलका मच गया था।

Commando: एक्शन थ्रिलर कमांडो का ट्रेलर रिलीज, पाकिस्तानी जेल में बंद जवान को बचाने के मिशन पर निकले प्रेम-अदा

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu birthday know unknown facts about actress career struggle networth films controversial statement
तापसी पन्नू, कंगना रणौत - फोटो : social media

कंगना के साथ लड़ाई
सोशल मीडिया पर कंगना रणौत और तापसी पन्नू के बीच अक्सर जुबानी जंग छिड़ी रहती है। दोनों के बीच की लड़ाई जगजाहिर है। दरअसल, तापसी को कंगना बी ग्रेड अभिनेत्रियों की लिस्ट में गिनती हैं। वह तापसी को अपनी सस्ती कॉपी भी कहती हैं। दरअसल, जब तापसी के घर आईटी डिपार्टमेंट की रेड पड़ी थी और तकरीबन पांच करोड़ रुपये बरामद किए गए थे, तब तापसी ने ट्विटर पर लगातार ट्वीट्स किए थे। उन्हीं में से एक ट्वीट के जरिए उन्होंने कंगना पर तंज कसते हुए लिखा था कि माननीय वित्त मंत्री जी के मुताबिक, साल 2013 में मेरे यहां छापे पड़े थे। अब मैं सस्ती कॉपी नहीं रही। इसके अलावा तापसी कई बार खुलकर कंगना के साथ अपनी लड़ाई को स्वीकार कर चुकी हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि उन्हें कंगना से कोई दिक्कत नहीं है, बल्कि कंगना को उनसे दिक्कत है।

Neetu Chandra: सैफ, करीना के बाद मार्वल में नीतू को मिला बड़ा मौका, 'वेस्टलैंडर्स' में इस किरदार की बनीं आवाज

विज्ञापन
Taapsee Pannu birthday know unknown facts about actress career struggle networth films controversial statement
तापसी पन्नू , कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक की फिल्म पर बयान
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति पत्नी और वो' से तापसी पन्नू को बाहर का रास्ता दिखाया गया था। तापसी ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि इस फिल्म के लिए अपने प्रोजेक्ट की डेट को भी उन्होंने आगे बढ़ा दिया था, लेकिन आखिरी समय पर तापसी की जगह किसी और को ले लिया गया था और फिल्म निर्माताओं ने उन्हें रातो रात बाहर निकालने का कारण भी नहीं बताया था। इस बयान के बाद वह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई थीं।

Choona on Netflix: यूपी वाले शुक्ला के सितारों ने फिर बदली चाल, इस हफ्ते रिलीज नहीं होगी वेब सीरीज ‘चूना’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed