फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Aaradhya spotted together at the airport while returning from vacation

Abhishek- Aish: तलाक की अफवाहों को दरकिनार कर फिर साथ दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या, लोग बोले- यह जोड़ी है परफेक्ट

Sat, 04 Jan 2025 11:44 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 04 Jan 2025 11:44 AM IST
सार

Abhishek- Aish: अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में अपनी बेटी के साथ छुट्टियां मनाकर वापस मुंबई लौटे हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Aaradhya spotted together at the airport while returning from vacation
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पिछले साल काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे। दोनों को लेकर कई बार कयास लगे कि यह जोड़ा जल्द ही तलाक ले सकता है। हालांकि, तमाम दावों के बावजूद दोनों ने इस पर अपनी चुप्पी साधे रखी। हाल ही में दोनों को अपनी बेटी आराध्या के स्कूल के वार्षिक समारोह में भी एक साथ देखा गया था, जिसके बाद यह साफ हो गया था कि उनके अलगाव की खबर सिर्फ अफवाह थी। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Nirupa Roy: फिल्मों में ही नहीं असल जिंदगी में भी रहीं दुखियारी मां, पढ़ें निरूपा रॉय की दर्द भरी कहानी

विज्ञापन

छुट्टी मनाकर साथ लौटे अभिषेक-ऐश्वर्या

अब एक बार फिर से अभिषेक-ऐश्वर्या साथ नजर आए हैं। हाल ही दोनों आराध्या के साथ नए साल की छुट्टी मनाकर मनाकर मुंबई वापस लौटे। परिवार को साथ देखकर अब फैंस ने भी राहत की सांस ली है। इस जोड़े को साथ में देखकर प्रशंसक काफी ज्यादा खुश हैं।
यह भी पढ़ें- JBH Wadia Death Anniversary: बड़े पर्दे पर स्टंट एक्ट्रेस लाने का श्रेय, जानिए कौन हैं जीबीएच वाडिया

फैंस दे रहे प्रतिक्रियाएं

एक फैन ने कहा, "दोनों एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं"। एक और फैन ने लिखा, "आखिरकार, मैं खुश हूं कि वे साथ हैं। लोगों को समझना चाहिए कि हर शादी पब्लिसिटी स्टंट के लिए नहीं होती। कुछ लोग अपनी प्राइवेसी को ज्यादा महत्व देते हैं।" एक अन्य फैन ने लिखा, "परिवार के रूप में उन्हें देखकर बहुत खुशी हुई"। एक व्यक्ति ने लिखा, "यह अफवाहों को पूरी तरह से बंद कर देगा।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन

इस फिल्म में जल्द दिखेंगे अभिषेक

ऐश्वर्या, आराध्या और अभिषेक का यह वीडियो फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में अभिनेत्री पैपराजी को 'हैप्पी न्यू ईयर' विश करती नजर आ रही हैं। वहीं, अभिषेक ने नमस्ते करके उन्हें शुभकामनाएं दीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्दी फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और सुहाना खान भी हैं।
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed