फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   abhishek bachchan did not accept rohit shetty film offer

'गलत काम' न करने की वजह से अभिषेक बच्चन ने ठुकराई रोहित शेट्टी की फिल्म

Thu, 11 Oct 2018 12:20 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
abhishek bachchan did not accept rohit shetty film offer
abhishek bachchan rohit shetty

अभिषेक बच्चन इमेज के संकट से जूझ रहे हैं। न वो एक्शन फिल्मों में चल पाए और न ही कॉमेडी में। सोलो हीरो के रूप में भी वह जम नहीं पाए और मल्टीस्टारर फिल्मों में खुद को अलग-अलग भूमिकाओं में आजमा रहे हैं। लेकिन तमाम प्रयोग करते हुए भी वह पर्दे पर खलनायक के रूप में नहीं आना चाहते।

विज्ञापन


यह बात उन्होंने निर्माता-निर्देशकों को साफ कर दी है। इन दिनों एक्टर तमाम तरह की भूमिकाओं को पर्दे पर आजमा रहे हैं लेकिन अभिषेक विलेन बनने को कतई तैयार नहीं हैं। मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो पिछले दिनों निर्देशक रोहित शेट्टी ने अभिषेक को अपनी फिल्म सिंबा में खलनायक की भूमिका का प्रस्ताव दिया था। फिल्म के लिए अभिषेक ही विलेन के रोल में रोहित की पहली पसंद थे। अभिषेक ने इससे पहले 2012 में रोहित की बोल बच्चन में काम किया था।
विज्ञापन


रोहित जब अभिषेक के पास सिंबा के लिए पहुंचे तो उन्हें पूरा विश्वास था कि वह विलेन के रूप में फिट रहेंगे। उन्हें यह भी भरोसा था कि अभिषेक रोल स्वीकार लेंगे क्योंकि सिंबा में खलनायक की भूमिका बहुत अहम और रोमांचक है। इस किरदार में उन्होंने कई विविध रंग भरे हैं लेकिन अभिषेक लाख समझाने पर भी नहीं माने। सूत्रों के अनुसार अभिषेक का इनकार सुनकर रोहित बिल्कुल खुश नहीं हुए। हालांकि अभिषेक ने उन्हें बताया कि वह सिर्फ उनकी फिल्म में ही विलेन का रोल नहीं ठुकरा रहे बल्कि ऐसी भूमिकाओं के लिए फिलहाल वो तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed