फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   abhishek bachchan is ready for film gulab jamun shooting will be start from next year

गुलाब जामुन के लिए राजी हुए ऐश-अभिषेक, अगले साल मई के बाद शुरू होगी शूटिंग

Tue, 25 Sep 2018 11:42 AM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
abhishek bachchan is ready for film gulab jamun shooting will be start from next year
abhishek bachchan - फोटो : PTI

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्में अलग.अलग नहीं चल रही हैं। ऐसे में उन्होंने साथ में पर्दे पर दिखने का मन बना लिया है। निर्माता अनुराग कश्यप की डेब्युटेंट सर्वेश मेवाड़ा के निर्देशन में बनने जा रही कॉमेडी फिल्म गुलाब जामुन को अभि.ऐश ने हरी झंडी दिखा दी है।

विज्ञापन


स्टार पति.पत्नी की जोड़ी ने पिछले हफ्ते फिल्म पर मुहर लगाई। साथ ही यह भी कहा कि दोनों के लिए संग संग समय निकाल पाना मई 2019 के बाद संभव हो पाएगा, अत: शूटिंग तभी हो सकेगी। निर्माता-निर्देशक ने यह स्वीकार कर लिया। इस बीच वे फिल्म की तैयारियां करेंगे। जल्द ही देश में कबड्डी सीजन शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान अभिषेक अपनी कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के साथ रहेंगे। ऐश्वर्या अपने निजी ब्रांड एंडोर्समेंट कार्यक्रमों में व्यस्त होंगी। अगले साल कान फिल्म समारोह में हिस्सा लेने के बाद उन्हें गुलाब जामुन के लिए फुर्सत मिल पाएगी। अभि-ऐश्वर्या की साथ में यह नौंवी फिल्म होगी। ढाई अक्षय प्रेम के, कुछ ना कहो, बंटी और बबली, उमराव जान, धूम, गुरु, सरकार राज और रावण में दोनों साथ में पर्दे पर दिखे थे। यह पहला मौका होगा जब आराध्या के माता-पिता बनने के बाद वह साथ काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed