Housefull 5: अभिषेक बच्चन ने शेयर किया 'हाउसफुल 5' का BTS Video, लिखा- 'लाइट्स म्यूजिक मैजिक...'
Housefull 5 BTS Video: 'हाउसफुल 5' की रिलीज को आज सिनेमाघरों में पूरे पांच दिन हो चुके हैं। आज अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'हाउसफुल 5' का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'हाउसफुल 5' का एक शानादर बीटीएस वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'लाइट्स, म्यूजिक, मैजिक। यहीं से #DilENadaan की शुरुआत हुई। हमारे सबसे दिल को छू लेने वाले ट्रैक के निर्माण में कदम रखें #DilENadaanBTS अभी आउट! और सिनेमाघरों में #Housefull5 का पागलपन अभी देखें ! अभी अपनी टिकटें बुक करें! बायो में लिंक #SajidNadiadwala की #Housefull5 डायरेक्टेड बाय।'
'हाउसफुल 5' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे तरुण मनसुखानी ने सह-लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने अपने प्रोडक्शन बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया है। यह हाउसफुल फिल्म की पांचवीं सीरीज है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपदे, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डीनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौन्दर्या शर्मा, चंकी पांडे और जॉनी लीवर जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ ने बीते सोमवार को 13 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 102.58 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 24 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। दूसरे दिन फिल्म ने 31 करोड़ रुपये और तीसरे दिन फिल्म ने 32.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। चौथे दिन फिल्म ने सोमवार को 13 करोड़ रुपये और आज अभी तक मंगलवार को फिल्म ने 2.08 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो अभी पूरे दिन में बदलेगी।
यह भी पढ़ें: Shabana Azmi: शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग वेकेशन की खास तस्वीरें, बोनी कपूर भी दिखे साथ..