फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एजाज खान को मिली जमानत, विवादित बयान देने की वजह से हुए थे गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2020 04:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 24 Apr 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Actor Ajaz Khan Granted Bail By Surety of One Lakh Rupees
Ajaz Khan - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता एजाज खान को बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। याद दिला दें कि एजाज खान को 18 अप्रैल को मानहानि, अभद्र भाषा और प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद 24 अप्रैल शुक्रवार को एजाज को जमानत दे दी गई है।


 

Actor Ajaz Khan Granted Bail By Surety of One Lakh Rupees
Ajaz Khan - फोटो : Social Media

इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) के द्वारा दी गई है। एएनआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर ये जानकारी दी गई है। बता दें कि बीती 18 अप्रैल को एजाज खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। एजाज के खिलाफ मानहानि और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगे थे। जिसके बाद खार पुलिस स्टेशन में एजाज के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

Actor Ajaz Khan Granted Bail By Surety of One Lakh Rupees
Ajaz Khan - फोटो : instagram

एजाज खान की गिरफ्तारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। गौरतलब है कि हाल ही में एजाज खान ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए एक वीडियो साजा किया था जिसमें उन्होंने विवादित बयान दिया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एजाज खान को गिरफ्तार करने की मांग होने लगी थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए सोशल मीडिया पर हैशटैग भी ट्रेंड करने लगा था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Ajaz Khan Granted Bail By Surety of One Lakh Rupees
Ajaz Khan - फोटो : instagram

बता दें कि एजाज ने इस वीडियो में हिंदु-मुस्लिम भावनाएं भड़काने की कोशिश की थी। उन्होंने सीधे तौर पर कहा था कि देश में होने वाली हर घटना के लिए जिम्मेदार एक मुस्लिम को ही माना जाता है। वहीं इस दौरान उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी को इसका जिम्मेदार ठहराया था। एजाज का आरोप था कि ये सब कोरोना से लोगों का ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है। साथ ही इस वीडियो में एजाज ये भी कहते हैं कि 'ऐसे लोग जो देश में ऐसा कर रहे हैं, उन सब को कोरोना हो जाए।'

विज्ञापन
Actor Ajaz Khan Granted Bail By Surety of One Lakh Rupees
Ajaz Khan - फोटो : instagram

हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं था जब एजाज को गिरफ्तार किया गया हो। इससे पहले भी एजाज को कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। एजाज अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इससे पहले भी एजाज अपने एक टिकटॉक वीडियो के चलते गिरफ्तार हुए थे। इसके अलावा वो एक मॉडल के साथ मारपीट करने के चलते भी गिरफ्तार हो चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed