अभिनेत्री सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में एक हैं। दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली थी। शादी से पहले भी वो दोनों काफी सुर्खियों में रहते थें और यह सिलसिला अभी तक कायम है। विभिन्न समारोहों से लेकर तमाम दूसरे मौकों पर दोनों की क्यूट केमिस्ट्री नजर आती है। अब शादी के दो साल बाद सोनम कपूर ने बताया है कि आखिर वह कैसे आनंद आहूजा को दिल दे बैठी थीं। सोनम ने यह जानकारी अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है।
शादी के दो साल बाद सोनम कपूर ने खोला राज, बताया पति आनंद आहूजा को कैसे दे बैठीं दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'मेरी सबसे पसंदीदा तस्वीरों में से एक, वह दिन मेरे सबसे ज्यादा चिंता वाले दिनों में था क्योंकि 'नीरजा' को रिलीज हुए एक या दो दिन ही हुए थे। फिल्म सफल साबित हुई थी जिसके लिए मुझे तारीफ भी मिल रही थी लेकिन बावजूद इसके मैं खुद महसूस नहीं कर पा रही थी।'
सोनम ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'राम माधवानी (नीरजा के निर्देशक) ने बताया कि यह संतुलन की अवस्था है जोकि अच्छी मानी जाती है। मैं जो महसूस कर रही थी उससे बेहतर स्थिति में आने में मुझे एक साल लग गए। इस सफर में मुझे उससे (आनंद) प्यार हो गया जिसे मैंने अपना जीवनसाथी चुना।'
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
सोनम ने अपने पोस्ट के आखिर में लिखा, 'यह फोटा पूर्णता की ओर बढ़ने की निशानी है जो आपके काम या रिश्ते से हासिल नहीं होता है। यह तब आती है जब कोई आपको इसका अहसास कराता है।' बता दें कि सोनम पिछली दफा फिल्म 'द जोया फैक्टर' और 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आई थीं। इन दोनों ही फिल्मों को कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई थी।