'रामायण' की वापसी से सीरियल के अभिनेता फिर से चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी को खूब अटेंशन मिल रहा है। उन पर मीम्स बन रहे हैं, जिनमें उन्हें नेशनल क्रश तक बताया गया है। सुनील लहरी जब भी अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करते हैं फीमेल फैंस के बहुत कमेंट्स आते हैं। इस बार सुनील ने अभिनेत्री स्मिता पाटिल के साथ की एक तस्वीर शेयर की है।
'रामायण' के 'लक्ष्मण' ने शेयर की स्मिता पाटिल संग तस्वीर, इस फिल्म में साथ किया था काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में स्मिता पाटिल और सुनील लहरी दोनों नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर साल 1980 में आई फिल्म 'नक्सलाइट' की है। सुनील लहरी ने इसी फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। सुनील ने इसके अलावा 'फिर आई बरसात' और 'बहारों के मंजिल' फिल्म में भी काम किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri) on
सुनील ने करीब तीन चार फिल्में और एक दो सीरियल किए हैं लेकिन 'रामायण' के बाद उन्हें फिर उस तरह का काम नहीं मिला। एक इंटरव्यू में सुनील ने बताया था कि 'साल 2005 में आशा पारेख का सीरियल किया लेकिन मुझे मजा नहीं आया। उसके बाद मैंने सोचा कि वही काम करूंगा जिसे करने के बाद मुझे संतुष्टि मिले। 'रामायण' में हमने पीक देख लिया उस तरह का काम फिर नहीं मिल सकता लेकिन ऐसा लगना चाहिए कि एक लेवल का काम कर रहे हैं।'
'रामायण' से पहले सुनील लहरी रामानंद सागर के साथ सीरियल 'विक्रम और बेताल' कर चुके थे। लक्ष्मण के रोल के लिए सुनील पहली पसंद नहीं थे। पहले ये रोल कोई और करने वाला था लेकिन जब उस अभिनेता ने रोल करने से मना कर दिया तो सुनील लहरी लक्ष्मण बने। रामानंद सागर ने तो सुनील लहरी को भरत के रोल के लिए चुना था।
33 साल बाद जब रामायण का प्रसारण फिर से शुरू हुआ है तो उतनी ही पॉपुलरिटी देखकर सुनील लहरी बेहद खुश हैं। उन पर बन रहे मीम्स पर सुनील लहरी ने कहा था- 'लोगों ने ये मीम्स मेरे पास भेजे हैं, जिन्हें देखकर अच्छा लग रहा है। बुरा बिल्कुल नहीं लगा रहा। मेरे भाई के बच्चे भी मुझे ये मीम्स भेजते रहते हैं। मैं इन्हें एन्जॉय करता हूं।'
21 साल पहले काजोल के मेहंदी फंक्शन में इस तरह पहुंचे थे शाहरुख, तस्वीर में गौरी को पहचानना भी मुश्किल