फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

21 साल पहले काजोल के मेहंदी फंक्शन में इस तरह पहुंचे थे शाहरुख, तस्वीर में गौरी को पहचानना भी मुश्किल

Fri, 24 Apr 2020 03:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 24 Apr 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Gauri Khan along with Aryan attended Kajol Mehendi ceremony picture viral
Shahrukh Gauri at Kajol Mehendi - फोटो : Instagram

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और काजोल (Kajol) की जोड़ी को बड़े पर्दे पर बहुत पसंद किया जाता है। इन दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। जिसमें 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' शामिल हैं। बड़े पर्दे पर जहां इन दोनों की जोड़ी के चर्चे हैं तो वहीं पर्दे के पीछे भी ये दोनों बेहद करीबी दोस्त हैं। यहां तक कि काजोल के मेहंदी फंक्शन में शाहरुख अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर अब काजोल की मेहंदी की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें शाहरुख के साथ गौरी भी नजर आ रही हैं। 

Shahrukh Khan Gauri Khan along with Aryan attended Kajol Mehendi ceremony picture viral
Kajol Ajay Devgn wedding - फोटो : social media

काजोल और अजय देवगन ने 1999 में शादी की थी। इन दोनों की लव मैरिज महाराष्ट्रीयन रीति रिवाजों से हुई थी। इन दोनों की शादी को 21 साल हो चुके हैं। लॉकडाउन के दौरान इन दोनों की शादी की मेहंदी की तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में काजोल अपने हाथों पर मेहंदी लगाते हुए नजर आ रही हैं तो वहीं उनके पीछे शाहरुख पत्नी गौरी संग बैठे हुए हैं।

Shahrukh Khan Gauri Khan along with Aryan attended Kajol Mehendi ceremony picture viral
शाहरुख - फोटो : social media

इस तस्वीर में शाहरुख खान की गोद में एक बच्चा है। तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये कोई और नहीं बल्कि नन्हें आर्यन खान हैं। खास बात है कि इस तस्वीर में गौरी बिल्कुल अलग लुक में नजर आ रही हैं जिसमें एक झलक देखने पर हो सकता है कि आप उन्हें पहचान भी न पाएं। 









 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Gauri Khan along with Aryan attended Kajol Mehendi ceremony picture viral
Shahrukh Khan and Gauri - फोटो : Social Media

गौरी की इस तस्वीर और अभी की तस्वीरों में आपको काफी बदलाव नजर आएगा। समय के साथ गौरी और भी ग्लैमरस हो गई हैं। आपको बता दें, शाहरुख खान और काजोल आखिरी बार एक साथ 'दिलवाले' फिल्म में दिखे थे। ये फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। इसमें इन दोनों के अलावा वरुण धवन और कृति सेनन भी थे।

विज्ञापन
Shahrukh Khan Gauri Khan along with Aryan attended Kajol Mehendi ceremony picture viral
shahrukh khan anushka sharma gauri khan - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि शाहरुख की बॉक्स ऑफिस पर आखिरी रिलीज फिल्म 'जीरो' थी। इसमें कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थे। फिल्म से किंग खान को बहुत उम्मीद थी लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। काजोल की बात करें तो वो आखिरी बार पति अजय देवगन के साथ 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में दिखी थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। 


'रामायण' को मिली रिकॉर्डतोड़ TRP से 'शक्तिमान' को भारी नुकसान, देखें टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed