फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakesh Bedi: हिमाचल में मरते-मरते बचे 'श्रीमान श्रीमती' फेम के यह एक्टर, वीडियो शेयर कर सुनाया डरावना किस्सा

Wed, 23 Aug 2023 09:48 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 23 Aug 2023 09:48 AM IST
सार

टीवी शोज से लेकर फिल्मों में कई अलग अलग किरदारों से हंसाने-गुदगुदाने वाले एक्टर राकेश बेदी ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह भी हिमाचल की बाढ़ में फंस गए थे।

विज्ञापन
Actor Rakesh bedi stuck in himachal pradesh landslide shared the video and told a scary story
राकेश बेदी

टीवी शोज से लेकर फिल्मों में कई अलग अलग किरदारों से हंसाने-गुदगुदाने वाले एक्टर राकेश बेदी ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह भी हिमाचल की बाढ़ में फंस गए थे।

Actor Rakesh bedi stuck in himachal pradesh landslide shared the video and told a scary story
राकेश बेदी

राकेश बेदी हाल में ही हिमाचल प्रदेश गए थे। सभी जानते हैं कि इन दिनों ये राज्य में बाढ़ व बारिश ने तबाही मचाई हुई है। अभी भी 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हिमाचल में कुदरत के कहर के चलते 71 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं तो कई लोग अपना घर छोड़ने को बेबस हैं। ऐसे में एक्टर राकेश बेदी भी बुरी तरह फंस गए थे। वह बाल-बाल बचकर अपने घर पहुंचे।

Actor Rakesh bedi stuck in himachal pradesh landslide shared the video and told a scary story
राकेश बेदी

राकेश बेदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा, 'हम आजकल देख रहे हैं कि हिमाचल के शिमला और उत्तराखंड में क्या हाल है। दो हफ्ते पहले मैं भी हिमाचल के सोलन गया था। वहां एक एक्टिंग का लेक्चर होना था। वहां लगातार कई लैंडस्लाइड हो रहे थे। मैं बुरी तरह फंस गया था क्योंकि मैन हाइवे बंद था। लेकिन कुछ लोगों ने बताया कि एक रास्ता और है आप वहां से चले जाइए। मगर उस रास्ते पर बड़ा सा पत्थर बिल्कुल ठीक उनकी गाड़ी के आगे आकर गिर गया।'

View this post on Instagram

A post shared by Rakesh Bedi (@therakeshbedi)

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Rakesh bedi stuck in himachal pradesh landslide shared the video and told a scary story
राकेश बेदी

इस वीडियो में उन्होंने आगे कहा, 'जब हमने शॉर्टकट लिया, तो हमारे ठीक सामने एक बड़ा पत्थर गिरा। भगवान का शुक्र है कि वह हमारी कार पर नहीं गिरा, नहीं तो मैं भी गिर जाता। गाड़ी से उतरकर जब मैंने उस पत्थर को हटाने की कोशिश की तो वह मेरी उंगली में चोट लग गई। मेरी उंगली में बहुत चोट लगी थी और उंगली का आधा हिस्सा लटक गया था'। हालांकि अब उनकी ये चोट काफी हद तक ठीक हो गई है।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की 'जवान' पर भी चली सेंसर बोर्ड की कैंची, इतने कट्स के बाद फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट

विज्ञापन
Actor Rakesh bedi stuck in himachal pradesh landslide shared the video and told a scary story
चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में राकेश बेदी नाटक का मंचन करते हुए - फोटो : अमर उजाला

राकेश बेदी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने कई दशक फिल्म इंडस्ट्री में बिताए हैं। इन सालों में उन्होंने कई आइकॉनिक रोल भी अदा किए हैं। हाल में ही वह विक्की कौशल और सारा अली खान की 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आए थे तो सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' का भी वह हिस्सा थे। जहां उनका छोटा सा रोल था। पॉपुलर शोज की बात रकें तो वह 'चश्मे बद्दूर', 'श्रीमान श्रीमति', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'भाबी जी घर पर हैं' जैसे शोज में दिख चुके हैं।

यह भी पढ़ें: बाल लीलाओं पर एक और शो 'तुलसी धाम के लड्डू गोपाल', भक्ति और विश्वास का एक अटूट संगम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed