शाहरुख खान दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह अलग-अलग अवतारों में नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही अभिनेता की इस फिल्म का रोमांटिक गाना 'चलेया' रिलीज हुआ है। गाना भी फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इससे पहले रिलीज हुए धमाकेदार प्रिव्यू को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अब खबर आ रही है कि शाहरुख खान की जवान को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट दे दिया है, लेकिन इसमें कई कट्स भी लगाए हैं। ओएमजी 2 में 27 कट्स लगाने के बाद अब सेंसर बोर्ड की कैंची जवान पर भी चल गई है।
Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' पर भी चली सेंसर बोर्ड की कैंची, इतने कट्स के बाद फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि शाहरुख जवान को यूए सर्टिफिकेट मिला है। इस सर्टिफिकेट का मतलब होता है कि हर उम्र के लोग इस फिल्म को देख सकते हैं, लेकिन 12 से कम उम्र के बच्चों के लिए पैरेंट्स की देखरेख में फिल्म देखना जरूरी है। जवान के 7 सीन्स पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें शाहरुख के अलावा, नयनतारा, दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति और रिद्धि डोगरा जैसे सितारे हैं।
इसे भी पढ़ें- Laddu Gopal: बाल लीलाओं पर एक और शो 'तुलसी धाम के लड्डू गोपाल', भक्ति और विश्वास का एक अटूट संगम
जवान का रन टाइम लगभग 169.18 मिनट है। सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट की एक कॉपी इंटरनेट पर वायरल हो रही है। यह पोस्ट फिल्म में किए गए बदलावों के बारे में बात करती है। बदलावों में फिल्म के कुछ संवाद और हिंसक दृश्य शामिल हैं जिससे पता चलता है कि शाहरुख खान इस फिल्म के जरिए धमाकेदार वापसी करेंगे। आत्महत्या के सीन में बदलाव का सुझाव दिया गया है और फिल्म का रन टाइम भी कम कर दिया गया है।
जो पेपर वायरल हो रहा है उसके अनुसार, सेंसर बोर्ड ने फिल्म से एक हिंसक सीन हटाने का सुझाव दिया और कॉपी में बताया गया है, 'सिर कटे शरीर के दृश्य हटा दिए गए...'। इस रिपोर्ट के अनुसार कुछ डायलॉग भी बदल दिए गए हैं। जैसे 'उंगली करना' वाले डायलॉग को 'उसे इस्तेमाल करो' के रूप में बदला गया है। फिल्म में कई जगह एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) का नाम लिया गया लेकिन इसे भी बदलकर आईआईएसजी किया गया है। इस तरह कुल 7 जगह बदलाव कराए गए हैं। सेंसर सर्टिफिकेट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
जवान को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही मेकर्स ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का एक नया गाना भी रिलीज होने वाला है। अब तक फिल्म के दो गाने जिंदा बंदा और चलेया तेरी ओर रिलीज हो चुके हैं।