ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, ट्विटर पर दी जानकारी
- ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक।
- ट्विटर पर दी जानकारी।
- फैंस से की मैसेज पर ना रिएक्ट करने की अपील।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अब हैकर्स की नजर तेज हो गई है। ऐसे में आए दिन किसी ना किसी सेलेब के सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक होने की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ईशा देओल का भी इंस्टाग्राम अकाउंट हैट हो गया है। जिसकी जानकारी ईशा ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है।
ईशा देओल ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें 'कॉपीराइट उल्लंघन' का संदेश दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही ईशा देओल ने अपने फैंस से अपील की है कि उनके अकाउंट से यदि कोई मैसेज आता है तो उसका रिएक्स ना दें। इसके साथ ही उन्होंने असुविधा के लिए लोगों से माफी भी मांगी है।
ईशा देओल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आज सुबह मेरे आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट 'आईएमईशादेओल' को हैक कर लिया गया, इसलिए अगर आपको मेरे अकाउंट से कोई संदेश आता है तो कृपया उसका जवाब नहीं दें। असुविधा के लिए खेद है।'
This morning my official Instagram account imeshadeol got Hacked , so please don’t reply to any msg if you received any from my Instagram account. Sorry for the inconvenience.
— Esha Deol (@Esha_Deol) January 10, 2021
Insta Id : imeshadeol pic.twitter.com/AbLg79WxIY
बता दें कि ईशा देओल अकेली ऐसी अभिनेत्री नहीं हैं। कुछ दिन पहले अभिनेत्री अमीषा पटेल का भी इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया था। जिसकी शिकायत उन्होंने मुंबई पुलिस के साइबर सेल में की थी। वहीं अमीषा के अलावा पार्श्व गायिका आशा भोसले, उर्मिला मातोंडकर, सुजैन खान, विक्रांत मैसी और फराह खान का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक हो चुका है।
पढ़ें: Tahir Raj Bhasin 2021: खतरनाक विलेन अब बनेगा ओपनिंग बल्लेबाज, ताहिर राज भसीन का ऐसा रहेगा नया साल