{"_id":"5df5b7868ebc3e88104395f5","slug":"actress-gita-siddharth-kak-passed-away-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'शोले' और 'परिचय' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं इस अभिनेत्री का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'शोले' और 'परिचय' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं इस अभिनेत्री का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Gita Siddharth Kak
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ काक का मुंबई में निधन हो गया। बीते 14 दिसंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। गीता सिद्धार्थ काक ने बॉलीवुड में 'परिचय', 'शोले', 'त्रिशूल', 'राम तेरी गंगा मैली' और 'नूरी' जैसी फिल्मों में काम किया है।
2 of 4
Gita Siddharth Kak
- फोटो : social media
गीता सिद्धार्थ काक ने अपने करियर की शुरुआत गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'परिचय' से की। फिल्म में जितेंद्र और जया भादुड़ी जैसे कलाकार थे। साल 1973 में आई फिल्म 'गरम हवा' में उनके काम को काफी सराहा गया।
3 of 4
Gita Siddharth Kak
- फोटो : social media
70 और 80 के दशक में गीता ने कई बेहतरीन फिल्में कीं। इनमें गमन (1978), सदगति (1981), शौकीन (1982), देश प्रेमी (1982), अर्थ (1982), मंडी (1983) और निशान (1983) जैसी फिल्में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Gita Siddharth Kak
- फोटो : social media
गीता ने टेलीविजन होस्ट और निर्माता सिद्धार्थ काक से शादी की। सिद्धार्थ काक को टीवी शो 'सुरभि' के लिए जाना जाता है। रेणुका शहाणे के साथ इसे वो होस्ट करते थे। यह 1990 से 2001 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ। गीता इस शो की आर्ट डायरेक्टर थीं। गीता फिल्मों के अलावा सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय थीं। सिद्धार्थ और गीता की एक बेटी अंतरा काक हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।