फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actress Neetu Chandra new Bhojpuri song sari sari ratiya jagaawey released

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने गाया भोजपुरी गाना 'सारी-सारी रतिया जगावे', टीजर हुआ रिलीज

Wed, 30 May 2018 12:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 30 May 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
actress Neetu Chandra new Bhojpuri song sari sari ratiya jagaawey released
भोजपुरी भाषा और फिल्मों का समर्थन करने वाली बॉलीवुड एक्टर और भोजपुरी सिंगर नीतू चंद्रा का नए गाने का टीजर रिलीज हो गया है। इस गाने का नाम 'सारी सारी रतिया जगावे' है। रिलीज होते ही गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। नीतू ने इस गाने के टीजर को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है और इसे अपने भोजपुरी यूट्यूब चैनल 'बेजोड़' पर भी अपलोड किया है। उन्होंने 'सारी सारी रतिया जगावे' गाने को शेयर करते हुए कैप्शन में अपनी खुशी भी जाहिर की। उन्होंने लिखा- 'इस वीडियो को लेकर काफी उत्साहित हूं, ये रहा टीजर, सिंगर दीपाली सहाय को पेश करते हुए गर्व हो रहा है।'
विज्ञापन


नीतू चंद्रा के इस गाने को उनके भाई नितिन चंद्रा ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि हाल ही बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भोजपुरी भाषा का मजाक बनाया था, जिसके जवाब में नीतू चंद्रा ने सोशल मीडिया पर उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी। नीतू चंद्रा बॉलीवुड में 'ट्रैफिक सिग्नल' और 'ओए लकी लकी ओए' जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। लंबे समय से वह बॉलीवुड के परदे से दूर है। इन दिनों वह दूरदर्शन के 'रंगोली' में नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed