फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Rekha Did Not Want Her Sister Dhanlaxmi To Marry 90s Villain Tej Sapru

बहन की लव स्टोरी के खिलाफ थीं रेखा, इस खूंखार विलेन से नहीं करवाना चाहती थीं शादी, एक्टर ने शेयर किया किस्सा

Sun, 05 Apr 2026 08:06 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 05 Apr 2026 08:06 PM IST
सार

Rekha: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा से जुड़ी एक दिलचस्प बात इन दिनों चर्चा में है, जिसमें उनके जीजाजी से जुड़ी बात हो रही है। जानिए कौन हैं उनके जीजाजी और क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Actress Rekha Did Not Want Her Sister Dhanlaxmi To Marry 90s Villain Tej Sapru
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा ने अपने एक्टिंग करियर में कई फिल्में की हैं, इस बीच उन्होंने लीड हीरोइन से लेकर मां तक का रोल अदा किया है। लेकिन हाल ही में वे अपने जीजा को लेकर चर्चाओं में है। जानिए क्या है पूरा मामला।  

विज्ञापन


कौन हैं रेखा के जीजाजी? 
बता दें कि रेखा के जीजा तेज सप्रू हैं, जो हिंदी सिनेमा के उन विलेन में से रहे हैं, जिनका खौफ 90 के दशक में बड़े-बड़े हीरो पर भी साफ नजर आता था। अपनी लंबी कद-काठी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से उन्होंने कई फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाकर खास पहचान बनाई।

विज्ञापन

Actress Rekha Did Not Want Her Sister Dhanlaxmi To Marry 90s Villain Tej Sapru
तेज सप्रू - फोटो : सोशल मीडिया

खूंखार विलेन के तौर पर जाने जाते हैं एक्टर 
दिलचस्प बात यह है कि असल जिंदगी में तेज सप्रू का रिश्ता रेखा से खास जुड़ा हुआ है। उन्होंने रेखा की छोटी बहन धनलक्ष्मी से शादी की है, जिससे वह उनके जीजा लगते हैं। बताया जाता है कि दोनों की लव स्टोरी भी काफी चर्चा में रही थी। उस समय तेज सप्रू फिल्म इंडस्ट्री में विलेन के तौर पर अपनी पहचान बना रहे थे, जबकि धनलक्ष्मी लाइमलाइट से दूर एक नॉर्मल जीवन जीती थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tej Sapru (@tejfive)

लव स्टोरी से खुश नहीं थीं रेखा
खबरों के मुताबिक, शुरुआत में रेखा इस रिश्ते से खुश नहीं थीं और वह अपनी बहन की शादी तेज सप्रू से नहीं करना चाहती थीं। लेकिन प्यार के आगे सबको झुकना पड़ा और आखिरकार दोनों ने शादी कर ली।

फिल्मों में जहां तेज सप्रू का किरदार खौफनाक और सख्त नजर आता था, वहीं असल जिंदगी में उनका स्वभाव बिल्कुल अलग और शांत बताया जाता है। यही वजह है कि उन्हें जानने वाले लोग उनके इस दोहरे व्यक्तित्व को काफी दिलचस्प मानते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priti Sapru Walia (@pritisapru)

विज्ञापन

पारिवारिक मौकों पर साथ नजर आते हैं दोनों
आज के समय में भी तेज सप्रू और रेखा के बीच अच्छे रिश्ते हैं और दोनों को कई पारिवारिक मौकों पर साथ देखा जाता है। इस तरह स्क्रीन पर विलेन बनने वाले तेज सप्रू, असल जिंदगी में एक फैमिली मैन के रूप में जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed