फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Saba Azad With Boyfriend Hrithik Roshan Son At Mumbai Event Social Media Users React

Saba Azad: बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन के बेटे संग नजर आईं सबा आजाद, सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए अजब रिएक्शन

Mon, 17 Feb 2025 05:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 17 Feb 2025 05:43 PM IST
सार

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद, उनके साथ पब्लिक इवेंट्स में नजर आती हैं। लेकिन हाल ही में वह ऋतिक के बेटे के साथ भी एक इवेंट में दिखीं। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग नजर आई। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इनके वीडियो पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अजब से कमेंट्स किए।

विज्ञापन
Actress Saba Azad With Boyfriend Hrithik Roshan Son At Mumbai Event Social Media Users React
सबा आजाद ऋतिक रोशन के बेटे के साथ इवेंट में - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऋतिक रोशन के पूर्व पत्नी सुजैन खान से दो बेटे हैं। वे दोनों ही माता-पिता के साथ समय-समय पर रहते हैं। लेकिन ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी दोनों बेटों का पूरा ख्याल रखती हैं। हाल ही में सबा आजाद और ऋतिक रोशन के एक बेटे को एक इवेंट में साथ देखा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिस पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट भी किया है।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Hrithik Roshan: मूवी डेट पर जाते हुए दिखे ऋतिक और सबा! ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
विज्ञापन

सबा के साथ खुश दिखा ऋतिक का बेटा 
इवेंट में सबा आजाद, बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन के बेटे से बातचीत करती दिखीं। वह ऋतिक के बेटे को गाइड कर रही थीं, कहां जाना है? दोनों के बीच एक अलग तरह की बॉन्डिंग नजर आ रही थी। सबा, ऋतिक के बेटे को लेकर काफी केयरिंग भी नजर आ रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Sussanne Khan: ऋतिक को अभी भी अपना बेटा मानती हैं सुजैन खान की मां, बेटी को मिले नए प्यार से हैं खुश

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए रिएक्शन 
सबा आजाद और ऋतिक रोशन के बेटे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इन्हें भाई-बहन बता दिया। कुछ यूजर्स का कहना है कि ऋतिक का बेटा, सबा का छोटा भाई लग रहा है। ऋतिक रोशन और सबा आजाद की उम्र में काफी फर्क है। सबा, ऋतिक से 11 साल छोटी हैं। 

सबा आजाद के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स 
सबा आजाद के करियर फ्रंट की बात करें तो वह फिल्मों और वेब सीरीज में एक्टिंग करती हैं। इस साल वह अनुराग कश्यप की एक अनाम फिल्म का हिस्सा बन रही हैं। वहीं ‘सॉन्ग ऑफ पैराडाइज’ नाम का एक प्रोजेक्ट भी कर रही हैं। एक्टिंग के अलावा सबा आजाद बतौर सिंगर भी एक्टिव रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed