{"_id":"65cc55f8e99ceeaf65073362","slug":"actress-shilpa-shetty-says-thanks-and-expresses-her-gratitude-to-pm-narendra-modi-for-ram-mandir-inauguration-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shilpa Shetty: राम मंदिर बनवाने के लिए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने जताया पीएम मोदी का आभार, की जमकर तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shilpa Shetty: राम मंदिर बनवाने के लिए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने जताया पीएम मोदी का आभार, की जमकर तारीफ
Wed, 14 Feb 2024 11:27 AM IST
गरिमा शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गरिमा शर्मा
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:27 AM IST
सार
शिल्पा शेट्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाएं पूरे दिल से व्यक्त कीं। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए उन्हें बधाई दी और साथ ही आभार भी जताया।
विज्ञापन
shilpa shetty
- फोटो : shilpa instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरी दुनिया ने राम मंदिर बनवाने के लिए बधाइयां दीं हैं, अब इस फेहरिस्त में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने भी पीएम का आभार व्यक्त करते हुए एक खास संदेश दिया। शिल्पा ने इस पत्र में जहां मोदी जी को बधाई दी, वहीं उनका आभार भी व्यक्त किया।
शिल्पा ने आभार व्यक्त किया
शिल्पा शेट्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाएं पूरे दिल से व्यक्त कीं। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए उन्हें बधाई दी और साथ ही आभार भी जताया। इस हार्दिक संदेश में शिल्पा ने अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर के निर्माण में उनकी अहम भूमिका के लिए गहरा आभार व्यक्त किया। शिल्पा ने पीएम मोदी के नेतृत्व की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि इतिहास की एक नई तस्वीर बनाने में उनकी बहुत अहम भूमिका है। न सिर्फ मंदिर का निर्माण करने, बल्कि राम जन्मभूमि के आसपास के इलाके का जिस तरह से विकास हुआ है, वह वाकई सराहनीय है। राम जन्मभूमि से लेकर पूरी अयोध्या में जबर्दस्त निर्माण कार्य किए गए हैं। वहां विकास की एक नई तस्वीर पेश की गई है।
यह भी पढ़ें: Aditya Narayan: इवेंट मैनेजर ने आदित्य नारायण की हरकत को बताया सही, घटना के पीछे की वजह का भी किया खुलासा
विज्ञापन
पीएम मोदी की सराहना की
जहां यह सदेश बहुत ही खास था, वहीं इसे हिंदी में लिखकर शिल्पा ने इसे और बड़ा बना दिया। शिल्पा ने कहा कि उन्होंने 500 सालों से अधिक की कहानी को एक नया रूप दिया और जीवंत कर दिया, जो बहुत सराहनीय है। शिल्पा ने इसमें यह भी लिखा,‘कुछ लोग इतिहास पढ़ते हैं, कुछ लोग इससे सीखते हैं लेकिन आप यानी पीएम नरेंद्र मोदी एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनमें इसे फिर से बनाने की असाधारण काबिलियत है। आपने राम जन्मभूमि के 500 सालों से ज्यादा के इतिहास को फिर से लिखा है। इसके लिए आपका दिल से आभार। इस उपलब्धि को पाने के लिए आपका नाम हमेशा भगवान श्री राम के साथ जुड़ा रहेगा।’ भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स ने इसका संज्ञान लेते हुए शिल्पा के इस संदेश को साझा भी किया है।
यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर एक हुए थे अरशद और मारिया
बड़ी-बड़ी हस्तियां हुईं शामिल
इस संदेश के अंत में शिल्पा ने जय श्री राम भी लिखा है। गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन बीती 22 जनवरी को किया गया था। इसमें देश-विदेश की नामी हस्तियों ने हिस्सा लिया। बाॅलीवुड से आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, हेमा मालिनी आदि बड़े नाम इसमें शामिल हुए।