{"_id":"f43d11782afaee409af671869b51b726","slug":"actress-vidya-hospitalized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल का जश्न मनाने जा रही अभिनेत्री विद्या अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नए साल का जश्न मनाने जा रही अभिनेत्री विद्या अस्पताल में भर्ती
एजेंसी / मुंबई
Updated Thu, 31 Dec 2015 05:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मंगलवार को अपने पति के साथ किसी अज्ञात स्थान पर जा रही थीं, इसी दौरान अबू धाबी में उनकी तबीयत खराब हो गई। अभिनेत्री को किडनी में पथरी की शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन
विद्या बालन और उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर ने नए साल का जश्न तथा विद्या के जन्मदिन की खुशी किसी अज्ञात जगह पर मनाने की योजना बनाई थी।
विद्या का जन्मदिन एक जनवरी को ही पड़ता है। यह दंपति तय स्थान पर जाने के लिए मंगलवार को अबू धाबी में विमान में सवार हुआ था। जब विमान को रनवे पर ले जाया जा रहा था, उसी दौरान विद्या की पीठ में तेज दर्द उठा। दर्द इतना भयानक था कि पैरा मेडिकल स्टाफ को विमान में ही बुलाना पड़ा। वे लोग विद्या को विमान से उतारकर हवाईअड्डे पर स्थित अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
उस दौरान अभिनेत्री के शरीर का तापमान एकदम से बढ़ गया था। इलाज के कुछ देर बाद विद्या और सिद्धार्थ मुंबई की फ्लाइट से वापस लौट आए।