फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aditya Dhar Yami Gautam wishes Ojas Gautam on birthday Ranveer Singh arjun rampal joins too

यामी गौतम ने भाई ओजस को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, जीजा आदित्य धर ने लुटाया प्यार; रणवीर सिंह ने लिखा खास संदेश

Tue, 05 May 2026 06:25 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 05 May 2026 06:25 PM IST
सार

Yami Gautam Brother Ojas Gautam Birthday: अभिनेत्री यामी गौतम के छोटे भाई ओजस गौतम का आज जन्मदिन है। इस खास दिन पर यामी ने अपने छोटे भाई को जन्मदिन की प्यारी शुभकामनाएं दी हैं। यामी के अलावा आदित्य धर और रणवीर सिंह ने भी ओजस के लिए खास संदेश लिखा है। 

विज्ञापन
Aditya Dhar Yami Gautam wishes Ojas Gautam on birthday Ranveer Singh arjun rampal joins too
यामी -आदित्य-ओजस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'धुरंधर द रिवेंज' की अपार सफलता का आनंद लेते हुए निर्देशक आदित्य धर और उनकी पत्नी यामी गौतम ने आज, 5 मई को ओजस गौतम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आदित्य ने 'धुरंधर' के सेट से ओजस की खास तस्वीरें शेयर की हैं। रणवीर सिंह ने ओजस के लिए एक स्पेशल मैसेज लिखा है।

विज्ञापन

यामी का पोस्ट
यामी ने इंस्टाग्राम पर परिवार की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इस प्यारी तस्वीर के साथ यामी ने लिखा, 'सबसे चमकदार गौतम को हैप्पी बर्थडे। तुम हमेशा समझदार, प्रतिभाशाली और दयालु बने रहो। तुम हमेशा मेरे छोटे भाई रहोगे, ओजस।' इस पोस्ट पर कई लोगों ने प्यार भरी प्रतिक्रियाएं दीं। अभिनेता रणवीर सिंह ने कमेंट किया, 'खूबसूरत लड़का, भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)


विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य धर का पोस्ट
यामी के पति और फिल्म निर्माता-निर्देशक आदित्य धर ने ओजस को जन्मदिन की खास बधाई दी है। आदित्य ने अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ के सेट की कई तस्वीरें शेयर की हैं। आदित्य ने कैप्शन में लिखा, 'उस लड़के के लिए, जो एक लीजेंड बनने वाला है। ओजस, हैप्पी बर्थडे। तुम्हें हमेशा प्यार, किस्मत और खुशी मिले। तुम बहुत खास हो।' 

View this post on Instagram

A post shared by Aditya Dhar (@adityadharfilms)


विज्ञापन

कौन हैं ओजस गौतम?
ओजस गौतम बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम के छोटे भाई हैं। ओजस गौतम फिल्म ‘धुरंधर’ की प्रोडक्शन टीम में थे। उन्होंने एडिशनल स्क्रीनप्ले और डायरेक्टर के असिस्टेंट के रूप में काम किया था।

यामी की फिल्में
यामी गौतम हाल ही में सुपन वर्मा की फिल्म ‘हक' (HAQ) में इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं। यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी। यामी ‘धुरंधर द रिवेंज’ में भी एक छोटी भूमिका (कैमियो) में दिखी थीं।


यह भी पढ़ें: Trisha Krishnan: विजय के मुकाबले कितनी है तृषा की नेटवर्थ? कमाई में टॉप बॉलीवुड अभिनेत्रियों को देती हैं टक्कर..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed