आफताब शिवदासानी की 'कसूर' की रिलीज को पूरे हुए 25 साल, लिखा- 'एक ऐसी फिल्म जिसे मैं हमेशा...'
25 Years Of Kasoor: आफताब शिवदासानी ने अपनी फिल्म 'कसूर' के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस यादगार अनुभव के लिए विक्रम भट्ट, लिसा रे, मुकेश भट्ट, महेश भट्ट और नदीम श्रवण के अलावा फैंस को धन्यवाद भी किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विक्रम भट्ट की मशहूर थ्रिलर फिल्म 'कसूर' को रिलीज को आज पूरे 25 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर फिल्म के मुख्य अभिनेता आफताब शिवदासानी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करके इसका जश्न मनाया है।
आफताब शिवदासानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'कसूर' का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके साथ लिसा रे नजर आ रही हैं। आफताब ने लिखा, ''कसूर' उनकी ऐसी फिल्म है, जिसे वे हमेशा दिल में संजोकर रखेंगे। यह फिल्म उनके लिए बहुत खास है क्योंकि उनकी पहली फिल्म 'मस्त' के बाद इतनी कम उम्र में इतना जटिल और मुश्किल किरदार निभाने का मौका मिला। इससे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।'
View this post on Instagram
निर्देशक और पूरी टीम का किया शुक्रिया
आफताब शिवदासानी ने आगे अपनी फिल्म 'कसूर' के निर्देशक विक्रम भट्ट को खास तौर पर शुक्रिया किया और लिखा कि विक्रम ने इस सफर में उनका बहुत अच्छे से मार्गदर्शन किया। इसके अलावा आफताब ने मुकेश भट्ट, महेश भट्ट का भी धन्यवाद किया। आफताब ने अपनी सह-अभिनेत्री लीसा रे की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके साथ इस चुनौतीपूर्ण फिल्म में काम करना बहुत मजेदार रहा।
आफताब ने फैंस का किया धन्यवाद
आफताब ने फिल्म के संगीत की भी खूब प्रशंसा की। आफताब ने लिखा नदीम-श्रवण का दिया हुआ संगीत आज भी इतना ताजा लगता है कि वह गाने हर किसी की प्लेलिस्ट में जरूर होते हैं। सबसे आखिर में आफताब ने दर्शकों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने 'कसूर' को इतना प्यार दिया है।'
'कसूर' 2001 में रिलीज हुई थी। यह मुकेश भट्ट की विशेष फिल्म्स ने बनाई थी। कहानी में सस्पेंस, धोखा और कोर्ट ड्रामा है। यह हॉलीवुड फिल्म 'जैग्ड एज' से प्रेरित है और इसका कुछ हिस्सा 'व्हाट लाइज बिनीथ' से लिया गया है। आफताब और लीसा रे इसमें मुख्य भूमिका में हैं। नदीम-श्रवण का संगीत भी फिल्म की जान बना। 25 साल बाद भी यह फिल्म दर्शकों को याद है और पसंद है।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' का टीजर कब होगा रिलीज? आदित्य धर ने रणवीर सिंह की फिल्म के बारे में पोस्ट शेयर कर दी अहम जानकारी