फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनफेयर है लेकिन लवली है, भंसाली ने सलमान- आलिया की 'इंशाअल्लाह' को पीछे छोड़ बनाई ये नई जोड़ी

Tue, 10 Sep 2019 04:59 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 10 Sep 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
After Inshallah Sanjay Leela Bhansali going to work with Randeep Hooda and Zoya Hussain
Salman Khan and Alia Bhatt - फोटो : social media

सलमान खान और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म इंशाअल्लाह को पीछे छोड़ निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली के कदम आगे बढ़ चुके हैं। पिछले हफ्ते ही अमर उजाला ने आपको जानकारी दी थी कि भंसाली अब आलिया भट्ट की तारीखों का उपयोग करने के लिए मुंबई की एक जीवट हौसलो वाली महिला की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। इस बीच जानकारी ये भी मिली है कि भंसाली ने अपनी एक और फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके लिए उन्होंने मशहूर अभिनेता रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री जोया हुसैन को साइन कर लिया है।

After Inshallah Sanjay Leela Bhansali going to work with Randeep Hooda and Zoya Hussain
randeep hooda - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म हाईवे में अपने अभिनय का एक अनोखा रंग दिखाने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा का इस फिल्म में बहुत ही अनोखा किरदार है। उनका साथ देने के लिए भंसाली ने फिल्म मुक्काबाज की हीरोइन जोया को लिया है। फिल्म की कहानी इंसान के रंग रूप से ज्यादा उसकी नीयत पर भरोसा करने की कहानी है और इसका नाम भी भंसाली ने बहुत सोच विचारकर अनफेयर एंड लवली रखा है।
After Inshallah Sanjay Leela Bhansali going to work with Randeep Hooda and Zoya Hussain
कार्तिक आर्यन, सारा अली खान और इम्तियाज अली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
भंसाली के प्रोडक्शन हाउस ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान तो जारी नहीं किया है लेकिन सूत्र बताते हैं कि फिल्म की शूटिंग आने वाली सर्दियों में शुरू हो जाएगी और इसका निर्देशन भंसाली की बजाय उनकी टीम का कोई निर्देशक करेगा। रणदीप ने अपनी पिछली फिल्म इम्तियाज के ही निर्देशन में पूरी की है। लव आजकल की सीक्वेल बताई जा रही इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
After Inshallah Sanjay Leela Bhansali going to work with Randeep Hooda and Zoya Hussain
बॉलीवुड - फोटो : indian express
फिल्म 'इंशाअल्लाह' के शाहरुख खान या किसी दूसरे सितारे के साथ फिर से बनने की उम्मीद लगाए बैठे सिनेमा के शौकीनों की ये उम्मीद पूरी होने नहीं जा रही है। 'इंशाअल्लाह' किसी दूसरे सितारे के साथ बनाने का निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली का कोई इरादा नहीं है। भंसाली के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक 'इंशाअल्लाह' के बंद होने के बाद वह आलिया भट्ट के साथ एक फिल्म की योजना जरूर बना रहे हैं, लेकिन ये फिल्म एक बायोपिक होगी।
 
विज्ञापन
After Inshallah Sanjay Leela Bhansali going to work with Randeep Hooda and Zoya Hussain
Sanjay Leela Bhansali
सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ 'इंशाअल्लाह' बनाने के लिए भंसाली की प्रोडक्शन कंपनी ने काफी मेहनत की थी। इस फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर पैसा भी काफी खर्च हुआ है। इसी के चलते लोग अनुमान लगाते रहे हैं कि भंसाली शायद 'इंशाअल्लाह' बंद न करें और किसी दूसरे हीरो के साथ इसे फिर से शुरू कर लें। इसके लिए कहानी में कुछ बदलाव किए जाने की भी चर्चाएं हो रही हैं। अमर उजाला ने इस बारे में तफ्तीश की तो पता चला कि भंसाली ऐसा कुछ भी नहीं करने जा रहे। इसी तफ्तीश के दौरान एक नई जानकारी भी सामने आई।
सूत्र बताते हैं कि 'इंशाअल्लाह' बंद होने के बाद से आलिया भट्ट की चुप्पी के पीछे भी यही वजह है। भंसाली और आलिया की इस बीच काफी बातें और मुलाकातें हुई हैं और दोनों के बीच एक नई कहानी पर काम करने की रजामंदी भी बन गई है। ये कहानी मुंबई की झोपड़पट्टियों में पली बढ़ी एक लड़की के संघर्ष की कहानी है जो अपने दमखम के बूते कामयाबी पाती है और मशहूर हो जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed