फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   after katrina kaif Alia Bhatt Sends Gift Hamper for dhurandhar director aditya dhar yami gautam Son Vedavid

कटरीना के बाद आलिया भट्ट ने भेजा आदित्य धर के बेटे वेदाविद के लिए प्यारा गिफ्ट, यामी गौतम ने कही यह बात

Mon, 23 Feb 2026 07:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 23 Feb 2026 07:44 PM IST
सार

Alia Bhatt Gift Hamper For Yami Gautam Son Vedavid: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर के छोटे बेटे वेदाविद के लिए एक बहुत प्यारा तोहफा भेजा है।

विज्ञापन
after katrina kaif Alia Bhatt Sends Gift Hamper for dhurandhar director aditya dhar yami gautam Son Vedavid
आलिया-यामी और आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आलिया भट्ट ने यामी गौतम और उनके बेटे वेदाविद को एक दिल को छू लेने वाला उपहार भेजा है। जिसके लिए यामी गौतम ने आलिया के लिए एक खास बात लिखी है। इससे पहले आलिया ने कटरीना कैफ के बेटे विहान के लिए गिफ्ट भेजा था।

विज्ञापन

क्या खास है गिफ्ट में
23 फरवरी 2026 को आलिया ने ने यामी गौतम और आदित्य धर के बेटे वेदाविद के लिए एक प्यारा सा गिफ्ट भेजा है। जिसकी एक तस्वीर आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की है। इस गिफ्ट के साथ आलिया ने लिखा, 'प्यारी यामी, तुम दोनों को ढेर सारा प्यार।' इस गिफ्ट हैंपर में एक बहुत क्यूट सॉफ्ट टॉय और बच्चे की देखभाल के लिए कुछ अच्छी चीजें जैसे साबुन, लोशन, पाउडर और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यामी ने क्या कहा?
यामी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया का शुक्रिया अदा करते हुए गिफ्ट की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि उनके छोटे बच्चे के लिए इन खास तोहफों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 

विज्ञापन

यामी और आदित्य के बारे में
यामी और आदित्य ने जून 2021 में बहुत सादगी से शादी की थी। उनके पहले बच्चे का नाम वेदाविद है, जिसका जन्म 10 मई 2024 को हुआ था। बच्चे के जन्म की खुशखबरी उन्होंने उस समय सबके साथ सोशल मीडिया पर साझा की थी।

आलिया ने कटरीना के बेटे के लिए भेजा था तोहफा
यामी गौतम से आलिया भट्ट ने कटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे विहान के लिए बहुत प्यारा तोहफा भेजा था। इस तोहफे की खास तस्वीर कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। इस गिफ्ट हैंपर में नीले रंग का एक खरगोश का खिलौना और बच्चे के लिए गर्म कंबल जैसी चीजे थी। कटरीना ने लिखा, 'इस प्यारे cuddly खिलौनों के लिए धन्यवाद आलिया।'    

यह भी पढ़ें: 'हरे रामा हरे कृष्णा' की तर्ज पर बनेगा 'भूत बंगला' का पहला गाना, एकता कपूर के घर लॉन्च होगा सॉन्ग?..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed