{"_id":"5d2b5b148ebc3e6ce13923a9","slug":"after-shah-rukh-khan-anushka-sharma-will-make-web-series-for-netflix","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का शर्मा को मिली नेटफ्लिक्स की एक और सीरीज, शाहरुख के नक्शेकदम चल रहीं जीरो की हीरोइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का शर्मा को मिली नेटफ्लिक्स की एक और सीरीज, शाहरुख के नक्शेकदम चल रहीं जीरो की हीरोइन
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
जीरो
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप से सेमीफाइन में ही विदाई हो जाने के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिर से काम पर लग गई हैं। अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी स्टारर उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली वेब सीरीज बुलबुल पर तेजी से काम चल रहा है। और, इस शो के लॉन्च होने से पहले ही अनुष्का ने नेटफ्लिक्स के साथ एक और वेब सीरीज साइन कर ली है।
2 of 4
shah rukh khan, anushka
- फोटो : file photo
आनंद एल राय निर्देशित फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद से अनुष्का शर्मा ने बतौर अभिनेत्री कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। उनका पूरा ध्यान इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स को मजबूत बनाने पर लगा हुआ है। क्लीन स्लेट फिल्म्स ने बड़े परदे पर एनएच10, फिल्लौरी और परी जैसी चर्चित फिल्में बनाई हैं, लेकिन इन दिनों वेब बाजार में कंटेंट की बढ़ती मांग को देखते हुए अनुष्का फिलहाल सिर्फ वेब सीरीज पर फोकस कर रही हैं।
3 of 4
anushka sharma
- फोटो : social media
सूत्र ये भी बताते हैं कि नेटफ्लिक्स के साथ उनकी दूसरी सीरीज के अलावा कुछ और वेब फिल्मों व सीरीज पर भी क्लीन स्लेट फिल्म्स के दफ्तर में तेजी से काम चल रहा है। शाहरुख खान के बाद अनुष्का हिंदी सिनेमा की दूसरी ऐसी सेलेब्रिटी हैं जो नेटफ्लिक्स के साथ दो या उससे ज्यादा सीरीज पर एक साथ काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
anushka sharma
- फोटो : twitter
शाहरुख खान का प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज इन दिनों नेटफ्लिक्स के लिए तीन सीरीज बना रहा है। शाहरुख नेटफ्लिक्स के लिए इमरान हाशमी को लेकर बार्ड ऑफ ब्लड और बॉबी देओल को लेकर क्लास ऑफ 83 सीरीज बना रहे हैं। इसके अलावा उनके दफ्तर में एक हॉरर सीरीज को लेकर भी काम शुरू हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।