{"_id":"5d2bec7b8ebc3e6d06302500","slug":"akshay-kumar-wishes-to-women-scientist-who-heading-india-chandrayaan-2-mission","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंद्रयान-2 को लेकर अक्षय कुमार ने किया ट्वीट, कहा- 'भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चंद्रयान-2 को लेकर अक्षय कुमार ने किया ट्वीट, कहा- 'भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ'
Mon, 15 Jul 2019 08:39 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत इतिहास रचने को तैयार था लेकिन 56 मिनट पहले पता चला कि चंद्रयान-2 में तकनीकी खराबी है । इस वजह से चंद्रयान 2 का प्रक्षेपण टाल दिया गया । इसकी जानकारी ISRO ने ट्वीट करके दी । अब चंद्रयान कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी डेट अभी तक सामने नहीं आई है । लॉन्चिंग से पहले अक्षय कुमार ने चंद्रयान 2 को एक लेकर एक ट्वीट किया था ।
Chandra yaan 2
- फोटो : Twitter@Isro
इस ट्वीट में अक्षय ने लिखा था, 'भारत के दूसरे स्पेस मिशन 'चंद्रयान 2' को दो महिला साइंटिस्ट लीड कर रही हैं, भारत के इतिहास में पहली बार । रॉकेट वुमन और इसरो टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं' । अक्षय के इस ट्वीट को फैंस ने पसंद किया और इसरो की दो महिला सांइटिस्ट को बधाई दी ।
akshay kumar
- फोटो : social media
बता दें कि अक्षय कुमार के पास 'मिशन मंगल' नाम की एक फिल्म है । ये फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी । फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा और तापसी पन्नू भी लीड किरदार में होंगी । इिस फिल्म को जगन शक्ति डायरेक्ट कर रहे हैं ।
India’s second space mission to the moon, #Chandrayaan2 is led by two women scientists of @isro , a first in India’s history! Sending my best to the rocket women and #ISRO team, more power to you! pic.twitter.com/AX6e8335YK
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 14, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
mission mangal
- फोटो : social media
हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ है । फैंस को टीजर पसंद आया है । ये फिल्म मंगल ग्रह पर भारत के मिशन की सच्ची कहानी से दर्शकों को परिचित कराएगी । फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है । फिलहाल अक्षय अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग में बिजी हैं ।
विज्ञापन
akshay kumar
- फोटो : social media
इस फिल्म में अक्षय, कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे । 11 साल बाद दोनों फिर से सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखेंगे । इससे पहले साल 2008 में आई फिल्म 'सिंह इज किंग' में दोनों को साथ में देखा गया था । 'सूर्यवंशी' को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं । फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं । इसमें अक्षय स्टंट करते दिखे थे ।