फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salaar Release Date: प्रभास करने आ रहे डबल धमाल, 'आदिपुरुष' के बाद 'सालार' से इस दिन भरेंगे हुंकार

Thu, 06 Apr 2023 08:40 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 06 Apr 2023 08:40 AM IST
विज्ञापन
After War 2 and Adipurush Prabhas Starrer Film Salaar will release on 28 september 2023
सालार में अभिनेता प्रभास - फोटो : social media

सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'वॉर 2' का हिस्सा बनने की खबरें ने आज खूब धूम मचाई और अब प्रभास ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर नई अपडेट दी है, जिसे सुनते ही आप भी खुश हो जाएंगे। कुछ समय पहले ही सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष की रिलीज डेट सामने आई थी। जिसकी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। और अब एक और बड़ी खुशखबरी प्रभास के फैंस के लिए सामने आई है। जी हां, अभिनेता प्रभास की फिल्म सालार की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।

After War 2 and Adipurush Prabhas Starrer Film Salaar will release on 28 september 2023
सालार - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर 'सालार' नाम के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट ने अपने अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें प्रभास इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रभास की फिल्म सालार 28 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
After War 2 and Adipurush Prabhas Starrer Film Salaar will release on 28 september 2023
सालार में प्रभास का लुक - फोटो : social media
वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सबसे ज्यादा वायलेंट शख्स जल्द ही 28 सितंबर, 2023 को आपके होश उड़ाने के लिए पूरे पैकेज के साथ आ रहा है'। फिल्म की रिलीज डेट सामने आते ही प्रभास के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। फिल्म में लीड रोल प्रभास निभा रहे हैं और उनके अपोजिट श्रुति हासन नजर आएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
After War 2 and Adipurush Prabhas Starrer Film Salaar will release on 28 september 2023
प्रभास - फोटो : social media

बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक्टर प्रभास के फैंस को एक खुशखबरी मिली थी की प्रशांत नील के साथ प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार' के ओवरसीज राइट्स सबसे ज्यादा कीमत में बिके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पता चला था की फिल्म 'सलार' के राइट्स को करोड़ों में बेचा गए है, जो कि ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग फिल्म RRR के बराबर है। सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म में श्रुति हासन भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म होम्बले फिल्म्स के बैनर तले निर्माण विजय किरागंदूर कर रहे हैं। इसका फिल्म का पोस्टर पिछले साल रिलीज किया जा चुका है। 

यह भी पढ़ें:  बॉलीवुड में जलवा दिखा चुके हैं ये हॉलीवुड स्टार्स, लिस्ट में 'सुपरमैन' से लेकर 'रॉकी' तक के नाम

विज्ञापन
After War 2 and Adipurush Prabhas Starrer Film Salaar will release on 28 september 2023
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के लिए बता दें, कुछ दिनों पहले प्रभास की फिल्म आदिपुरुष की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। ये मूवी 16 जून, 2023 को 3डी फॉर्मेट में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'आदिपुरुष' में प्रभास भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। सैफ अली खान रावण के किरदार में दिखेंगे। वहीं, सनी सिंह ने लक्ष्मण तो कृति सैनन ने सीता का रोल प्ले किया है। इस फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं, जो अजय देवगन की सुपरहिट 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' का निर्देशन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: 'तहजीब-तमीज के दायरे में हमेशा रही मेरी बेटी' प्रियंका चोपड़ा की मां ने खोले सफलता के राज
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed