{"_id":"6894264b92156f7bfe0335a0","slug":"after-wrap-up-border-2-shoot-varun-dhawan-at-mumbai-airport-wear-american-rapper-and-songwriter-eminem-t-shirt-2025-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटे वरुण धवन, टी-शर्ट पर दिखाई दिए अमेरिकी रैपर एमिनेम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Viral Video: 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटे वरुण धवन, टी-शर्ट पर दिखाई दिए अमेरिकी रैपर एमिनेम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 07 Aug 2025 09:46 AM IST
विज्ञापन
सार
Varun Dhawan: वरुण धवन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पूरी कर पंजाब से मुंबई लौट आए हैं। आज मुंबई एयरपोर्ट में उनका स्वैग कुछ अलग ही अंदाज में दिखाई दिया।
वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने 'बॉर्डर 2' की शूटिंग खत्म होने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं आज जब वरुण पंजाब से मुंबई वापस लौटे तो उनका स्टाइल हर किसी को पसंद आया।
Trending Videos
पंजाब से मुंबई लौटे वरुण
वरुण धवन इन दिनों पंजाब में बॉर्डर 2 की शूटिंग कर रहे थे, जिसकी शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है। वरुण आज जब पंजाब सं मुंबई वापस लौटे तो एयरपोर्ट पर उन्हें क्लीन सेव देखकर फैंस बेहद खुश हुए। एक्टर ने अमेरिकी रैपर एमिनेम की प्रिंटेड टी-शर्ट पहन रखी है। वरुण की टी-शर्ट पर एमिनेम की माइक के साथ एक तस्वीर है और साथ ही रैपर का नाम भी लिखा दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण पहले बता चुके हैं कि उन्हें एमिनेम के गाने पसंद हैं और अक्सर वर्कआउट करते वक्त उनके गाने सुनते हैं। यूजर्स को वरुण का क्लीन सेव लुक पसंद आ रहा है। यूजर्स ने एक्टर के लुक को पसंद करते हुए लाल दिल वाले और फायर इमोजी बरसाए हैं।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
वरुण का करियर
वरुण धवन ने 2012 में फिल्म "स्टूडेंट ऑफ द ईयर" से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'मैं तेरा हीरो', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बदलापुर', 'एबीसीडी 2', 'दिलवाले', 'जुड़वा 2', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'सुई धागा', 'कलंक' और 'भेड़िया' शामिल हैं। अब वह जल्द ही फिल्म 'बॉर्डर 2' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आने वाले हैं।

बॉर्डर 2
निर्देशक जे पी दत्ता की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल 'बॉर्डर 2' जल्द ही आने वाला है। इस फिल्म में सनी देओल, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन के अलावा भी कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो सकती है। फिल्म में वरुण धवन परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका में नजर आएंगे।