अहान शेट्टी ने 'बॉर्डर 2' के सेट से शेयर की पिता सुनील के साथ तस्वीर, सेलेब्स ने दी दिलचस्प प्रतिक्रिया
Border 2 Ghar Kab Aaoge: आज अहान शेट्टी ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पिता सुनील शेट्टी के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर फिल्म 'बॉर्डर 2' के सेट की है, जो अब सेलेब्स के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है।
विस्तार
अहान शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आज इस फिल्म का गाना 'घर कब आओगे' रिलीज हो चुका है। इसी बीच अहान ने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म 'बॉर्डर 2' के सेट से एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसमें अहान अपने पिता सुनील शेट्टी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है और सेलेब्स इस पर अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं।
अहान का पोस्ट
अहान शेट्टी ने अपने पिता सुनील शेट्टी के साथ 'बॉर्डर 2' के सेट से एक खास फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'कहते हैं कि एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है... लेकिन इस तस्वीर के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं सिर्फ अपनी दिल की भावना बता सकता हूं। मैं बचपन से अपने पापा को 'संदेशे आते हैं' गाने का हिस्सा बनते देखकर बड़ा हुआ। आज मैं खुद को 'घर कब आओगे' गाने का हिस्सा पाता हूं। उस समय से अब तक जीवन ने चुपके से एक पूरा चक्कर लगा लिया है।'
View this post on Instagram
'घर कब आओगे' के बारे में अहान ने लिखी यह बात
'बॉर्डर 2' का गाना 'घर कब आओगे' आज रिलीज हो चुका है। फिल्म के गाने 'घर कब आओगे' को लेकर अहान ने लिखा, 'यह किसी गाने या फिल्म के बारे में नहीं है, बल्कि समय, प्यार और उस चुप शुक्रिया के बारे में है, जिसे मैं हमेशा अपने दिल में रखूंगा। यह गाना हर सैनिक की अनकही भावनाओं और घर पर इंतजार करने वाले परिवार की खामोश दुआओं को समेटे हुए है। जय हिंद, जय भारत।'
यह भी पढ़ें: 'इक्कीस' के सामने धुआंधार साबित हो रही 'धुरंधर', जानें रणवीर सिंह की फिल्म का कलेक्शन
सेलेब्स के रिएक्शन
अहान और सुनील की इस तस्वीर पर कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है। परितोष त्रिपाठी ने लिखा, 'यह एक यादगार पल है.' वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के एक्टर रजत बेदी ने अहान की इस पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। फिल्म 'छावा' के एक्टर विनीत कुमार सिंह, एक्टर राहुल देव और अपारशक्ति खुराना ने भी लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। एक्टर रोहित पाठक ने लिखा, 'बहुत बढ़िया… बाप जैसा बेटा।'
फिल्म 'बॉर्डर 2' के बारे में
'बॉर्डर 2' 1997 की हिट फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारे हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: शूरा खान ने साझा की नए साल की झलकियां, बेटी सिपारा के साथ किया 2026 का स्वागत; शेयर की अरबाज की अनदेखी तस्वीर