फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2: फिल्म की रिलीज से पहले वाघा बॉर्डर पहुंचे सनी देओल और अमीषा, 'उड़जा काले कावां' पर किया डांस

Sun, 06 Aug 2023 01:36 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 06 Aug 2023 01:36 PM IST
विज्ञापन
Ahead of Gadar 2 Sunny Deol-Ameesha visit Wagah Border groove in Udja Kale Kawan song
सनी देओल और अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल की 'गदर: एक प्रेम कथा' को रिलीज हुए भले ही 22 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी ये फिल्म लोगों की आंखों में आंसू ला देती है। तारा सिंह और सकीना की आगे की कहानी 'गदर 2' में दिखाई जाएगी, जिसका ट्रेलर हाल में ही रिलीज हुआ है। फिल्म रिलीज से पलले एक्टर जमकर प्रमोशन्स में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में एक्टर ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर अपनी फिल्म का प्रमोशन किया।

Ahead of Gadar 2 Sunny Deol-Ameesha visit Wagah Border groove in Udja Kale Kawan song
सनी देओल और अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल ने अपनी अमृतसर यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किया है। इन तस्वीरों और वीडियो में वो अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों के बीच नजर आ रहे हैं। इस दौरान जवानों के बीच सनी देओल को लेकर अलग सा क्रेज देखने को मिला। सनी देओल ने जवानों और पर्यटकों के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराई। सनी देओल के साथ तस्वीरों में सकीना यानी अमीषा पटे और उदित नारायण भी नजर आ रहे है। सनी देओल और अमीषा पटेल अपने कैरेक्टर वाले कपड़ों में ही नजर आ रहे हैं। 

Ahead of Gadar 2 Sunny Deol-Ameesha visit Wagah Border groove in Udja Kale Kawan song
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सनी देओल ने बताया कि उन्होंने  अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी अटेंड की।  साथ ही उन्होंने बताया कि वहां माहौल, उन्हें बहुत पसंद आया। तस्वीरों के कैप्शन में सनी देओल लिखते हैं, 'प्रतिष्ठित बीएसएफ जवानों के साथ अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट समारोह को देखकर सम्मानित महसूस हुआ। उस ऊर्जा और उत्साह को पसंद किया जिसके साथ वातावरण हिंदुस्तान जिंदाबाद के जोरदार नारों से गूंज उठा।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ahead of Gadar 2 Sunny Deol-Ameesha visit Wagah Border groove in Udja Kale Kawan song
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। सनी अपनी आगामी फिल्म के प्रचार में जोर-शोर से लगे हुए हैं। हाल में ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे बड़े ही धांसू अंदाज में रिलीज किया गया। यह फिल्म 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' का सीक्वल है। इस फिल्म में आगे की कहानी दिखाई जाएगी। साथ ही सनी और अमीषा की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है।

 यह भी पढ़ें: मुनव्वर फारूकी का अनन्या पांडे पर कटाक्ष, नेटिजन्स ने लगा दी स्टैंडअप कॉमेडियन की क्लास

विज्ञापन
Ahead of Gadar 2 Sunny Deol-Ameesha visit Wagah Border groove in Udja Kale Kawan song
गदर: एक प्रेम कथा - फोटो : सोशल मीडिया

'गदर' की बात करें तो यह फिल्म भारत पाकिस्तान बंटवारे और हिंदुस्तान की आजादी से समय की कहानी है। जिसमें दो अलग-अलग धर्म के पति-पत्नी तारा सिंह और सकीना बंटवारे में जुदा हो जाते हैं। जिसके बाद तारा सिंह अपने बेटे को लेकर पाकिस्तान अपनी पत्नी को लेने जाता है और मोहब्बत की ताकत से पूरे पाकिस्तान को हिला डालता है। फिल्म मेकर्स ने 'गदर 2' की रिलीज से पहले फैंस को 'गदर' दिखाकर ये पूरी कहानी दोबारा याद दिला दी है, ताकि वो आगे की कहानी से रिलेट कर सकें। 

 यह भी पढ़ें: फिल्म के प्रमोशन के लिए आज गाजियाबाद पहुंचेंगे सनी देओल और अमीषा, गाना भी किया जाएगा लॉन्च

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed