Photo: अजय देवगन की लाडली ने रैंप वॉक पर मचाया तहलका, बोल्ड अंदाज में नीसा ने खींचा सबका ध्यान
अजय देवगन की लाडली बेटी नीसा ने एफडीसीआई एक्स लैक्मे फैशन वीक 2022 में हिस्सा लिया। यहां पर नीसा ने रैंप वॉक में तहलका मचा दिया। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में, एफडीसीआई एक्स लैक्मे फैशन वीक 2022 का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों ने हिस्सा लिया। इस फैशन शो में अजय देवगन और काजोल की लाडली बेटी नीसा ने भी हिस्सा लिया था। इस दौरान नीसा बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर उतरीं और उन्होंने तहलका मचा दिया। नीसा ने अपने ग्लैमरस अंदाज से कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया। उनके लुक्स की चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है।
नीसा का स्टनिंग लुक
मनीष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर नीसा की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें नीसा का ग्लैमरस अंदाज देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। तस्वीर में नीसा ब्लैक टाइट हाई थाई स्कर्ट और मल्टी कलर के क्रॉप टॉप में काफी सुंदर लग रही हैं। इस आउटफिट के साथ नीसा ने मल्टी कलर का ब्लैजर भी पेयर किया है, जो उनके लुक को अट्रैक्टिव बनाने का काम कर रहा है। नीसा ने अपना लुक न्यूड मेकअप और खुले बालों से पूरा किया है। इस तस्वीर के साथ मनीष मल्होत्रा ने एक प्यारा सा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, 'गॉर्जियस नीसा देवगन, नई पीढ़ी डिप्यूज ट्राइब के साथ शामिल हो गई।'
विज्ञापन विज्ञापन
मीरा राजपूत थीं शो स्टोपर
लैक्मे फैशन वीक 2022 में नीसा के अलावा भी कई स्टार्स ने रैंप पर धमाल मचाया है, जिसमें जान्हवी कपूर, शनाया कपूर, मीरा राजपूत और सिद्धांत चतुर्वेदी शामिल हैं। ये सब मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर उतरे थे। मीरा राजपूत फैशन शो की शो स्टोपर थीं। हालांकि, उन्हें इसी वजह से काफी ट्रोल भी किया गया। शनाया का ये डैब्यू रैंप वॉक था।