{"_id":"656d8097899fb2ad3e0aa4a9","slug":"ajay-devgn-and-sidharth-malhotra-thank-god-tv-premiere-will-be-on-8-december-know-other-details-and-channel-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Thank God: अब घर बैठे आराम से देख सकते हैं \"थैंक गॉड\", इस दिन अजय देवगन की फिल्म का होगा टेलीविजन प्रीमियर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Thank God: अब घर बैठे आराम से देख सकते हैं "थैंक गॉड", इस दिन अजय देवगन की फिल्म का होगा टेलीविजन प्रीमियर
Mon, 04 Dec 2023 01:03 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:03 PM IST
सार
अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट आया है। बता दें कि अजय देवगन की इस फिल्म का टीवी प्रीमियर जल्द होने जा रहा है और अब दर्शक घर बैठे ही इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
थैंक गॉड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम 3' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की है, जिनमें से एक 'थैंक गॉड' है। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट आया है। बता दें कि अजय देवगन की इस फिल्म का टीवी प्रीमियर जल्द होने जा रहा है और अब दर्शक घर बैठे ही इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।
इस दिन अजय देवगन की फिल्म का होगा टेलीविजन प्रीमियर
थैंक गॉड की बात करें तो इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन का किरदार चित्रगुप्त से प्रेरित है। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है,जिसमें अजय के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई है। रिलीज से पहले इस फिल्म पर काफी विवाद भी हुआ था, जिसके बाद अजय देवगन के किरदार का नाम बदलकर सीजी कर दिया गया था।
विज्ञापन
नोरा फतेही के डांस मूव्स ने लूटी महफिल
फिल्म "थैंक गॉड" के गाने "माणिके" में नोरा फतेही के जबर्दस्त डांस मूव्स ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। अभिनेत्री के एक डांस नंबर ने पूरी फिल्म को उर्जा से भर दिया था। बता दें कि लोकप्रिय युवा गायक योहानी और जुबिन नौटियाल द्वारा गाए गए इस गाने को 219 मिलियन से अधिक बार देखा गया है, जो इसकी अपार लोकप्रियता को दर्शाता है।
इस दिन इस चैनल पर होगा प्रीमियर
बता दें कि फिल्म का टीवी प्रीमियर 8 दिसंबर, रात 8 बजे एंड पिक्चर्स पर होगा। इस घोषणा के बाद अजय देवगन के फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'सिंघम 3' में नजर आने वाले हैं। इस एक्शन फ्रैंचाइजी की शुरुआत फिल्म सिंघम से हुई, जो 2011 में रिलीज हुई थी और इसके बाद सिंघम रिटर्न्स आई, जो 2014 में रिलीज हुई। इस पुलिस ड्रामा में अजय देवगन बाजीराव सिंघम की मुख्य भूमिका में हैं। अब फिल्म के तीसरे भाग का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।