सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn Dhamaal 4 Trailer To Drop On 12 June And Movie Will Release In July

‘धमाल 4’ का ट्रेलर इस दिन आएगा सामने, अजय देवगन ने शेयर किया बड़ा अपडेट; फिल्म की रिलीज डेट का भी हुआ खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 10 Jun 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhamaal 4: अजय देवगन ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर 'धमाल 4' से जुड़े कुछ पोस्टर्स शेयर किए थे। अब उन्होंने फिल्म और ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। जानिए कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर। 

Ajay Devgn Dhamaal 4 Trailer To Drop On 12 June And Movie Will Release In July
धमाल 4 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अजय देवगन के हाल ही में धमाल 4 के कुछ पोस्टर्स शेयर करने के बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। अब एक्टर ने फिल्म के ट्रेलर और रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। यहां जानिए फिल्म से जुड़ी सभी जानकारी। 

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर 
एक्टर अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज और इसके ट्रेलर के रिलीज का खुलासा कर दिया है। उन्होंने स्टोरी शेयर कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 12 जून को रिलीज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


कब रिलीज होगी 'धमाल 4'?
वहीं उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी भी दी है। स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उनके इस अपडेट के बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। 


'धमाल 4' के कई पोस्टर किए शेयर 
इससे पहले अजय देवगन ने फिल्म से जुड़े पोस्टर शेयर किए थे। पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, 'इन दोनों का एक ही लक्ष्य है, सोना हासिल करना।' इन पोस्टर में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी की झलक दिखाई गई थी। पोस्टर को देखकर साफ है कि फिल्म में पहले की तरह ही जबरदस्त कॉमेडी, हंगामा और रोमांच देखने को मिलेगा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

विज्ञापन

फिल्म की स्टार कास्ट और निर्देशन 
'धमाल 4' का निर्देशन एक बार फिर इंद्र कुमार कर रहे हैं, जिन्होंने 'धमाल' सीरीज की पिछली सभी फिल्में बनाई हैं। इस फिल्म को टी-सीरीज और देवगन फिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed