सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Know What Is The Connection Of Uday Chopra In Alia Bhatt Alpha Movie

क्यों चर्चाओं में आए उदय चोपड़ा और क्या है उनका ‘अल्फा’ फिल्म से कनेक्शन? टीजर में दिखा बड़ा सरप्राइज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 10 Jun 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Alpha Teaser: आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर रिलीज होने के बाद एक्टर उदय चोपड़ा का नाम भी सामने आ रहा है। जानिए एक्टर का फिल्म से क्या है कनेक्शन। 

Know What Is The Connection Of Uday Chopra In Alia Bhatt Alpha Movie
अल्फा फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

यश राज फिल्म्स (YRF) की आने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है, और आते ही इसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। टीजर रिलीज होने के बाद उदय चोपड़ा का नाम भी फिल्म से जोड़ा जा रहा है। जानिए क्या है कनेक्शन। 

कैसा है फिल्म का ट्रेलर?
आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर ‘अल्फा’ का टीजर आज यानी 10 जून को रिलीज हुआ, जिसमें ‘जिगरा’ एक्ट्रेस एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आईं। 1 मिनट 55 सेकंड के इस टीजर में आलिया एक सीक्रेट एजेंट के रोल में दिखती हैं, जबकि बॉबी देओल उनके पिता का किरदार निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, टीजर में शरवरी की गैरमौजूदगी ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। एक और बात जिसने सबका ध्यान खींचा, वह है फिल्म का उदय चोपड़ा से कनेक्शन।

Know What Is The Connection Of Uday Chopra In Alia Bhatt Alpha Movie
अल्फा टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म से उदय चोपड़ा का कनेक्शन
‘अल्फा’ के टीजर से यह सामने आया है कि आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म की कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है, जो करीब 16 साल बाद बतौर राइटर वापसी कर रहे हैं।

टीजर में बताया गया है कि इस फिल्म की कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है। उदय, यश चोपड़ा के बेटे, आदित्य चोपड़ा के भाई और यशराज फिल्म्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। बतौर राइटर उनका आखिरी काम साल 2010 में आया था।

करीब 16 साल पहले उदय चोपड़ा ने रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा ‘प्यार इम्पॉसिबल!’ लिखी थी, जिसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ अभिनय भी किया था। इसके बाद से वह काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रहे।

ये भी पढ़ें- Alpha: ‘अल्फा’ का टीजर हुआ रिलीज, आलिया भट्ट का दिखा दमदार एक्शन अवतार; बॉबी देओल ने दिया खतरनाक ट्विस्ट

Know What Is The Connection Of Uday Chopra In Alia Bhatt Alpha Movie
अल्फा टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म?
इस फिल्म में आलिया भट्ट, बॉबी देओल, शरवरी और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म है, जो एक नए जासूस की कहानी दिखाती है। फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed