अजय देवगन की ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट फिर बदली, मेकर्स ने इस वजह से लिया फैसला; जानें कब आएगी फिल्म?
Dhamaal 4 New Release Date: कुछ दिन पहले ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ से सिनेमाघरों में भिड़ने के बजाय ‘धमाल 4’ के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी। लेकिन एक बार फिर इस फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है। जानिए, अब किस वजह से फिल्म ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट बदली गई है।
विस्तार
फिल्म 'धमाल 4' के फैंस के लिए बुरी खबर है। दूसरी बार इस फिल्म की रिलीज डेट बदली गई है। पहले मेकर्स ने बताया यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज नहीं होगी, इसके बजाय 12 जून 2026 को रिलीज होगी। लेकिन अब इस तारीख को भी बदल दिया गया है। अब कौन सी तारीख पर ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में आएगी। क्यों इस फिल्म की रिलीज डेट को मेकर्स ने बदला है? जानिए।
क्या है फिल्म ‘धमाल 4’ की नई रिलीज डेट?
अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर फिल्म 'धमाल 4' अब 3 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। दर्शक अब नई तारीख पर इस फ्रैंचाइजी फिल्म को सिनेमाघरों में देख पाएंगे। पहले इस फिल्म ने ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ से टकराव से बचने के लिए अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ाई थी। लेकिन दूसरी बार ऐसा क्यों किया है, इसका कारण भी मेकर्स ने बताया है।
क्यों चुनी मेकर्स ने नई रिलीज डेट?
फिल्म ‘धमाल 4’ के मेकर्स ने नई रिलीज डेट को एक खास वजह से चुना है। उनका मानना है कि 3 जुलाई का दिन शुभ है। यही कारण है कि फिल्म को इस तारीख पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार हैं।
AJAY DEVGN - RITEISH DESHMUKH - ARSHAD WARSI - SANJAY MISHRA - JAAVED JAAFERI: 'DHAMAAL 4' GETS A NEW RELEASE DATE... #Dhamaal4 – one of #Hindi cinema's most loved comedy franchises – is now set to hit theatres on 3 July 2026.
The makers have chosen the new release date as it… pic.twitter.com/FH3IfCiMRv — taran adarsh (@taran_adarsh) January 27, 2026
ये खबर भी पढ़ें: सनी देओल की 'देश भक्ति' फिल्म 'बॉर्डर 2' का अजय देवगन ने किया समर्थन, लिखा- 'हम भारतीय होने के नाते...'
फिल्म ‘धमाल 4’ में नजर आएगी बड़ी स्टार कास्ट
अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी के अलावा इस फिल्म में ईशा गुप्ता, संजिदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमाये, विजय पाटकर और रवि किशन भी शामिल हैं। फिल्म को अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक थकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है।