फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें तानाजी, छपाक और दरबार की कमाई का गणित, कम ओपनिंग के बाद भी रेस में शामिल दीपिका की फिल्म

Sat, 11 Jan 2020 02:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 11 Jan 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Tanhaji Deepika Padukone Chhapaak And Rajinikanth Darbar Box Office Collection
दरबार, छपाक, तानाजी - फोटो : Social Media

नए साल के दूसरे शुक्रवार को रिलीज हुईं दोनों हिंदी फिल्मों छपाक और तानाजी द अनसंग वॉरियर ने पहले दिन उम्मीद के मुताबिक ही ओपनिंग ली है। छपाक की ओपनिंग पांच करोड़ रुपये के आसपास आंकी जा रही थी और इसने 4.77 करोड़ रुपये शुक्रवार को कमा लिए, वहीं तानाजी द अनसंग वॉरियर की ओपनिंग 16 करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही थी, इसने भी पहले दिन 15.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। छपाक पहले दिन के कलेक्शन के हिसाब से भले पिछड़ती दिख रही हो लेकिन फिल्म के बजट और इसे मिले स्क्रीन्स के हिसाब से ये कलेक्शन औसत से बेहतर है। उधर, रजनीकांत की फिल्म दरबार की ओपनिंग उम्मीद से काफी कम रही।

Ajay Devgn Tanhaji Deepika Padukone Chhapaak And Rajinikanth Darbar Box Office Collection
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्मों में अजय देवगन स्टारर फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर भारत में 3880 और विदेश में 660 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। ये छपाक को मिले स्क्रीन्स से दोगुने से भी ज्यादा है। फिल्म तानाजी को बनाने में करीब 110 करोड़ रुपये की लागत आई है। फिल्म के प्रचार और प्रिंट्स पर 15 करोड़ रुपये और खर्च हुए हैं। कुल मिलाकर फिल्म की रिलीज होने तक की लागत 125 करोड़ रुपये हैं, इस लिहाज से फिल्म तानाजी को हिट का दर्जा पाने के लिए कम से कम 150 करोड़ रुपये कमाने होंगे।

Ajay Devgn Tanhaji Deepika Padukone Chhapaak And Rajinikanth Darbar Box Office Collection
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को बनाने में 35 करोड़ रुपये की लागत आई है और फिल्म के प्रचार और प्रिंट्स पर 10 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। कुल मिलाकर 45 करोड़ रुपये खर्चकर रिलीज हुई छपाक को केवल 2160 स्क्रीन्स ही मिल सके हैं। इनमें से भी भारत में स्क्रीन्स की संख्या 1700 और विदेश में 460 है। फिल्म को हिट होने के लिए 60 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी। इस लिहाज से फिल्म छपाक का पहले दिन का कलेक्शन 4.77 करोड़ रुपये कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Tanhaji Deepika Padukone Chhapaak And Rajinikanth Darbar Box Office Collection
raazi

हालांकि महिला प्रधान फिल्मों की बात करें तो कंगना, प्रियंका और आलिया भट्ट के लीड रोल वाली फिल्मों मणिकर्णिका, मैरी कॉम और राजी ने इस फिल्म से बेहतर ओपनिंग ली थी, लेकिन इन तीनों फिल्मों को छपाक से ज्यादा स्क्रीन्स रिलीज पर मिले थे।

विज्ञापन
Ajay Devgn Tanhaji Deepika Padukone Chhapaak And Rajinikanth Darbar Box Office Collection
Darbar - फोटो : Social Media

इस शुक्रवार को रजनीकांत की फिल्म दरबार भी रिलीज हुई। ये फिल्म 200 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी है और उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म की सभी भाषाओं में मिलाकर ओपनिंग करीब 75 करोड़ रुपये जरूर रहेगी। लेकिन, फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और इसकी ओपनिंग मुश्किल से 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाई। फिल्म दरबार ने शुक्रवार को 51.2 करोड़ रुपये कमाए हैं और दक्षिण भारतीय फिल्मों में ओपनिंग के लिहाज से 12वें नंबर पर भी है लेकिन इसका ओपनिंग डे कलेक्शन बिगिल और सरकार जैसी फिल्मों से कम रहा। फिल्म ने हिंदी पट्टी में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। फिल्म दरबार के हिंदी संस्करण ने पहले दिन सिर्फ 1.88 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed