फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण की छपाक को बड़ा झटका, एचडी में लीक हुई फिल्म, कलेक्शन पर पड़ सकता है असर

Sat, 11 Jan 2020 01:42 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 11 Jan 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone and Vikrant Massey starrer Bollywood movie Chhapaak leaked online
Deepika Padukone film Chhapaak - फोटो : twitter

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म छपाक किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में अब दीपिका और उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म छपाक एचडी प्रिंट में लीक हो गई है।

Deepika Padukone and Vikrant Massey starrer Bollywood movie Chhapaak leaked online
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

10 जनवरी को रिलीज हुई दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.77 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं उम्मीद की जा रही थी कि वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन और तेजी से बढ़ सकता है। लेकिन ऑनलाइन लीक होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी पड़ेगा।

Deepika Padukone and Vikrant Massey starrer Bollywood movie Chhapaak leaked online
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि रिलीज के पहले ही छपाक को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दिया गया था। इसके साथ ही राजस्थान में भी फिल्म को टैक्स से राहत मिल गई है। वहीं हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार ने दीपिका को फिल्म छपाक के लिए ही सम्मानित करने का भी फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone and Vikrant Massey starrer Bollywood movie Chhapaak leaked online
तानाजी और छपाक - फोटो : सोशल मीडिया

बात बॉक्स ऑफिस पर टक्कर की करें तो छपाक का मुकाबला अजय देवगन की फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर के साथ है। एक तरफ जहां छपाक ने करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई की तो वहीं दूसरी ओर तानाजी ने 15.10 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन
Deepika Padukone and Vikrant Massey starrer Bollywood movie Chhapaak leaked online
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि छपाक और तानाजी को लेकर बात राजनीति के गलियारों तक पहुंच गई है। एक तरफ जहां कांग्रेस दीपिका की फिल्म छपाक के समर्थन में मुफ्त टिकटें बाट रही हैं तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के कई नेता अजय की तानाजी का समर्थन कर मुफ्त टिकट बांट रहे हैं। बता दें कि दीपिका हाल ही में जेएनयू पहुंची थीं, जिसके बाद से ही ये सारा मामला शुरू हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed