फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar And Arshad Warsi Starrer Jolly LLB 3 Teaser Update Share By Saurabh Shukla

Viral Video: सौरभ शुक्ला क्यों हो रहे हैं पागल? वायरल वीडियो में बौखलाए से नजर आए, जानिए असल कारण

Thu, 07 Aug 2025 05:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 07 Aug 2025 05:33 PM IST
सार

Jolly LLB 3 Teaser Update: सोशल मीडिया पर सौरभ शुक्ला का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते हैं ‘मैं पागल हो रहा हूं? इसके लिए मुझे जज मत करना?’। वीडियो में वह दो लोगों को कोसते हुए भी नजर आ रहे हैं? आखिर ये माजरा क्या है? जानिए। 

विज्ञापन
Akshay Kumar And Arshad Warsi Starrer Jolly LLB 3 Teaser Update Share By Saurabh Shukla
वायरल वीडियो में गुस्साए नजर आए सौरभ शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सौरभ शुक्ला का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, दरअसल उसमें वह जज सुंदरलाल त्रिपाठी के रोल में नजर आ रहे हैं। यह वही चर्चित किरदार है, जिसे उन्होंने फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ की दो फिल्मोंं में निभाया। एक बार फिर से वह इस किरदार में वापसी कर रहे हैं, फिल्म ‘जाॅली एलएलबी 3’ में वह अक्षय कुमार और अरशद वारसी, यानी दो जॉली के साथ नजर आएंगे। इसी बात से जज सुंदरलाल त्रिपाठी घबराए हुए हैं। इस वीडियो के साथ ‘जॉली एलएलबी 3’ के टीजर की तारीख भी साझा की गई है। 

विज्ञापन

जज सुंदरलाल त्रिपाठी के लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे दो जॉली 
फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में पहली दो फिल्मों के जॉली एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में अरशद वारसी और अक्षय कुमार एक साथ वकील जॉली के रोल में दिखेंगे। ऐसे में जज सुंदरलाल त्रिपाठी के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी, इस वजह से उनका पारा बढ़ गया है। वीडियो में जज सुंदरलाल यानी सौरभ शुक्ला दोनों जॉली का जिक्र करते हैं। यह जिक्र बड़े ही फनी अंदाज में सौरभ शुक्ला ने किया है।  

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


जल्द रिलीज होगा फिल्म का टीजर 
फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के टीजर की तारीख भी वीडियो के साथ साझा की गई है। फिल्म का टीजर 12 अगस्त को आएगा। टीजर की जानकारी के साथ कैप्शन भी लिखा है, ‘जॉली और जॉली - डबल ट्रबल’। जज त्रिपाठी तो गुस्से से लाल हो गए। ये सिर्फ़ मुकदमा नहीं है ये तो कॉमेडी का तड़का है।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar: सफेद दाढ़ी में नजर आए अक्षय, फैंस बोले- ‘अब हीरो नहीं विलेन के रोल करने चाहिए’ 

इस दिन रिलीज हो रही है फिल्म 
अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘जाॅली एलएलबी 3’ का इसी साल 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फ्रैंचाइज की पिछली दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया, साथ ही दर्शकों को भी कॉमेडी की जबरदस्त डोज दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed