फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sky Force: देश की पहली एयर स्ट्राइक फिल्म 'स्काई फोर्स' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन दस्तक देगी फिल्म

Mon, 02 Oct 2023 12:14 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 02 Oct 2023 12:14 PM IST
सार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार सिनेमा जगत के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी हालही में रिलीज हुई फिल्म ओएमजी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
akshay kumar announces his upcoming release date of indo pak 1965 war film sky force
स्काई फोर्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार सिनेमा जगत के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी हालही में रिलीज हुई फिल्म ओएमजी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अक्षय जसवंत गिल की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं, इस बीच अभिनेता ने गांधी-शास्त्री जयंती पर के खास मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्काई फोर्स' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। बता दें कि यह फिल्म भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले पर बेस्ड है। 

akshay kumar announces his upcoming release date of indo pak 1965 war film sky force
स्काई फोर्स - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर पर अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई फोर्स का एक वीडियो शेयर किया है। जिस में दिखाया गया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की धमकी के बाद लाल बहादुर शास्त्री की एक क्लिप सामने आती है, जिसमें वे कहते हैं-तलवार की नोक पर या एटम बम्ब के डर से कोई हमारे देश को झुकाने चाहे, दबाना चाहे तो ये देश हमारा दबने वाला नहीं है। एक सरकार के नाते हमारा क्या जवाब हो सकता है, कि हम हथियारों का जवाब हथियारों से देंगे। जय हिंद।

akshay kumar announces his upcoming release date of indo pak 1965 war film sky force
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अक्षय कुमार ने इस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- आज गांधी-शास्त्री जयंती के दिन सारा देश कह रहा है - जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान। इससे अच्छा कोई और इन दिन इस शानदार स्टोरी को अनाउंस करने के लिए नहीं हो सकता था। स्काई फोर्स, भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की हमारी अनकही कहानी। प्लीज,  इसे प्यार दें,जय हिंद, जय भारत। जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान द्वारा प्रस्तुत, स्काई फोर्स 2 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में उड़ान भरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar announces his upcoming release date of indo pak 1965 war film sky force
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि, स्काई फोर्स में अक्षय कुमार एक एयरफोर्स पायलट की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन दिनेश विजैन ने किया है। फिल्म में अक्षय के अलावा निमरत कौर और सारा अली खान भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म का सह-निर्देशन संदीप केलवानी और अभिषेक कपूर द्वारा किया जाएगा और अमर कौशिक द्वारा निर्मित की जाएगी। दिनेश विजन और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित 'स्काई फोर्स' 2 अक्टूबर, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन
akshay kumar announces his upcoming release date of indo pak 1965 war film sky force
चंद्रयान 3-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करे तो अक्षय कुमार जल्द ही अपनी ही फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' में नजर आने वाले हैं। एक्टर के पास 'बड़े मियां छोटे मियां', 'सोरारई पोटरू' का रीमेक, 'वेलकम 3' और 'हेरा फेरी 3' भी उनकी पाइपलाइन में शामिल हैं।  

यह भी पढ़ें: छोटे पर्दे पर तगड़ी फीस वसूलते हैं ये सितारे, नंबर वन पर है ये अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed