फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshay kumar Bade Miyan Chote Miyan ajay devgn Shaitaan teaser will screen with hrithik roshan fighter reports

BMCM-Shaitaan: 'फाइटर' के साथ होगा डबल धमाल, सिनेमाघरों में दिखेगा 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'शैतान का टीजर!

Sun, 21 Jan 2024 11:50 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 21 Jan 2024 11:50 AM IST
सार

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' की रिलीज के साथ सिनेमाघरों में 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'शैतान' का टीजर भी दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
akshay kumar Bade Miyan Chote Miyan ajay devgn Shaitaan teaser will screen with hrithik roshan fighter reports
बड़े मियां छोटे मियां, फाइटर, शैतान - फोटो : Social media

विस्तार

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत 2024 की पहली मेगा फिल्म 'फाइटर' की बहुप्रतीक्षित रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शनिवार को शुरू हुई और कुछ ही समय में 5000 टिकटें बिक चुकी हैं। दर्शक 'फाइटर' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म के बाद कई फिल्में कतार में लगी हुई हैं। अब सिनेमाघरों में 'फाइटर' के साथ दो अन्य फिल्मों का टीजर भी दिखाया जाएगा।

विज्ञापन


'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर
रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' का एक मिनट 41 सेकंड का टीजर 'फाइटर' के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। 'फाइटर' के प्रिंट; बीएमसीएम के निर्माता वाशु और जैकी भगनानी ने फिल्म से पहले या इंटरवल में टीजर दिखाने के लिए राष्ट्रीय चेन के साथ-साथ कुछ सिंगल स्क्रीन एसोसिएशनों के साथ एक समझौता किया है।
विज्ञापन

Stree 2: 'स्त्री 2' पर फैन ने मांगा अपडेट, सुर्खियों में पंकज त्रिपाठी का मजेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


'शैतान' का टीजर
वहीं, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' एक अलौकिक थ्रिलर है और निर्माता अपने पहले टीजर के साथ दर्शकों के एक बड़े वर्ग तक पहुंचना चाहते हैं। यह एक सख्त डरावना कट है और इसमें कुछ चौंकाने वाले तत्व भी हैं। टीजर का डिजिटल लॉन्च जल्द ही होगा। 'शैतान' का टीजर भी सिनेमाघरों में 25 जनवरी से 'फाइटर' के साथ दिखाए जाने की उम्मीद है।
TBMAUJ: शाहिद कपूर को लगा नया चस्का, अपनी ही फिल्म के गाने की धुन में खोए एक्टर लॉन्ग ड्राइव पर निकले

इस दिन रिलीज होगी 'फाइटर'
वहीं, 'फाइटर' की बात करें तो फिल्म में ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण के अलावा सहायक भूमिकाओं में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज और अन्य सहित एक शानदार स्टार कास्ट है। विशाल-शेखर की जोड़ी फिल्म के लिए गाने और मूल स्कोर तैयार कर रही है। हवाई एक्शन फिल्म 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके साथ ही 'बड़े मिया छोटे मिया' और 'शैतान' का टीजर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगा।
Ananya Panday: विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म 'कंट्रोल' मिलने पर चौंक गई थीं अनन्या, बोलीं- पूरा हुआ बड़ा सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed