फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Bhooth Bangla look leak online netizens has wondering if it is Bhool Bhulaiyaa 4 instead

Akshay Kumar: अक्षय कुमार की सेट से लीक हुई तस्वीर, नेटिजेन्स हुए कंफ्यूज, 'भूत बंगला' या 'भूल भुलैया 4'...

Sun, 30 Mar 2025 08:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 30 Mar 2025 08:52 PM IST
सार

Akshay Kumar: अक्षय कुमार का एक नया लुक फिल्म के सेट से लीक हो गया है, जिसे देखने के बाद नेटिजेन्स कंफ्यूज हैं कि उनका यह लुक 'भूत बंगला'' का है या फिर 'भूल भुलैया 4' का है।
 

विज्ञापन
Akshay Kumar Bhooth Bangla look leak online netizens has wondering if it is Bhool Bhulaiyaa 4 instead
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम- @akshaykumar

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म भूल भुलैया में रूह बाबा की भूमिका निभाने के बाद अब इसके सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनकी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' का नया लुक सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसे देखने के बाद नेटिजेन्स कंफ्यूज हो गए हैं कि क्या है 'भूत बंगला' का लुक है या फिर 'भूल भुलैया 4' का लुक है।
विज्ञापन

 

नेटिजेन्स हैं कंफ्यूज
अक्षय कुमार ने पहली भूल भुलैया में डॉ.आदित्य श्रीवास्तव का किरदार निभाया था, लेकिन इस फिल्म के बाद इसके दोनों सीक्वल में कार्तिक आर्यन नजर आए। अब उनकी एक नई फिल्म 'भूत बंगला' आने वाली है। 'भूत बंगला' के सेट से अक्षय का एक नया लुक सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर लीक हो गया है और नेटिजन्स के बीच चर्चा का विषय भी बन गया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


विज्ञापन
विज्ञापन

'भूत बंगला' से अक्षय का नया लुक हुआ लीक
ओटीटी प्ले की एक खबर के मुताबिक, इस नए लुक में अक्षय सफेद धोती-कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर कुछ नेटिजेन्स को लग रहा है कि यह 'भूल भुलैया 4' का लुक हो सकता है, क्योंकि यह 'भूल भुलैया' के छोटे पंडित (जो राजपाल यादव ने निभाया था) से थोड़ा मिलता-जुलता है। तो वहीं कुछ नेटिजन्स अक्षय के इस नए लुक को उनकी फिल्म 'ढिशूम' के उनके किरदार से जोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की एक साथ वापसी
अक्षय की यह तस्वीर उनकी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' की है या 'भूल भुलैया 4' की, यह अभी तक साफ नहीं  हो पाया है। वहीं दूसरी ओर, अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की 'हेरा फेरी 3' के लिए भी साथ आ रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय (राजू), परेश रावल (बाबू भैया), और सुनील शेट्टी (श्याम) की पुरानी तिकड़ी होगी। तब्बू और गुलशन ग्रोवर भी इसमें नजर आएंगे। लेकिन 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग तब शुरू होगी, जब अक्षय और प्रियदर्शन 'भूत बंगला' की शूटिंग पूरी कर लेंगे।

यह भी पढ़ें:
Sonakshi Sinha: अपने सास-ससुर के साथ कैसा है सोनाक्षी सिन्हा का रिश्ता, बोलीं - जहिर के घर वाले एक कदम आगे.....
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed