फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Can not Stop Praising Gurindervir Singh After Athlete Becomes India Fastest Man

पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह ने रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज धावक; अक्षय कुमार ने की जमकर तारीफ

Fri, 29 May 2026 10:09 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 29 May 2026 10:09 AM IST
सार

Akshay Kumar Praises Athlete Gurindervir Singh: अक्षय कुमार ने ऐतिहासिक स्प्रिंट उपलब्धि के बाद स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह की प्रशंसा की। साथ ही उनकी जीत पर गर्व जताया और देश को गौरव दिलाने के लिए उनकी सराहना की।

विज्ञापन
Akshay Kumar Can not Stop Praising Gurindervir Singh After Athlete Becomes India Fastest Man
अक्षय कुमार- गुरिंदरवीर सिंह - फोटो : X

विस्तार

पंजाब के 25 वर्षीय धावक (स्प्रिंटर) गुरिंदरवीर सिंह ने भारत के खेल इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। रांची में हुई 29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स महासंघ प्रतियोगिता 2026  में उन्होंने 10.09 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी की। अक्षय कुमार के अलावा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह ने भी गुरिंदरवीर की तारीफ की है।

विज्ञापन

अक्षय कुमार, सचिन और युवराज ने दी बधाई
गुरिंदरवीर की इस ऐतिहासिक जीत पर पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा है। अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर गुरिंदरवीर की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वह इस उपलब्धि से सचमुच हैरान हैं। उन्होंने लिखा कि लंबे समय से यह माना जाता था कि भारतीय एथलीट 100 मीटर की दौड़ में विदेशी एथलीटों का मुकाबला नहीं कर सकते, लेकिन गुरिंदरवीर ने इस सोच को बदल दिया है। अक्षय ने उनकी पंजाबी जड़ों और सशस्त्र बलों से उनके जुड़ाव पर गर्व जताया।


क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने इसे पूरे देश के लिए गर्व का पल बताया। और क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा कि गुरिंदरवीर की यह सफलता भारत के आने वाले नए धावकों को प्रेरित करेगी। उन्होंने खेल जगत में पंजाब के योगदान की भी तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किलों के बाद भी नहीं हारी हार
गुरिंदरवीर पुरुषों की 100 मीटर दौड़ को 10.1 सेकंड से कम समय में पूरा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

एक इंटरव्यू में गुरिंदरवीर ने बताया कि शुरुआती दिनों में कई कोचों ने उनसे कहा था कि भारतीयों का शरीर 100 मीटर जैसी तेज दौड़ के लिए ठीक नहीं होता और उन्हें 400 मीटर की दौड़ में हिस्सा लेना चाहिए। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और यह साबित कर दिखाया कि भारतीय एथलीट भी दुनिया में सबसे बेहतरीन हो सकते हैं।
 

विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के काम की बात करें तो वे जल्द ही 'वेलकम टू द जंगल', 'हैवान' और 'गोलमाल 5' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। इसके अलावा, कथित तौर पर उनकी एक एलियन एक्शन थ्रिलर फिल्म समुक भी साल 2027 में रिलीज हो सकती है। 'वेलकम 3' एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें लगभग 30 मुख्य कलाकार नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: 'है जवानी तो इश्क होना है' को सीबीएफसी से मिला U/A सर्टिफिकेट, जानिए फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed