फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshay kumar celebrates son Aarav 23rd Happy Birthday Love you beta

Akshay Kumar: 'देखते ही देखते इतना बड़ा हो गया', 23 साल के हुए अक्षय कुमार के बेटे आरव; लिखा प्यारा नोट

Mon, 15 Sep 2025 04:50 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 15 Sep 2025 04:50 PM IST
सार

Aarav Kumar 23rd Happy Birthday: आज अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार का 23वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर अक्षय ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे आरव के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और साथ ही एक प्यार भरा नोट भी लिखा।
 

विज्ञापन
akshay kumar celebrates son Aarav 23rd Happy Birthday Love you beta
अक्षय कुमार और आरव - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

विस्तार

आरव कुमार आज अपना 23वां जन्मदिन मना रहे हैं। आरव के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी और बेटे की एक खास तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस प्यारी पोस्ट के साथ अक्षय ने बेटे को जन्मदिन पर एक प्यारा नोट लिखकर शुभकामनाएं दी हैं। अक्षय के बेटे आरव को कई सेलेब्स ने जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन


अक्षय का बेटे के लिए पोस्ट
अक्षय कुमार ने बेटे आरव के साथ इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, '23वां जन्मदिन मुबारक हो, आरव। जब मैं तेईस साल का था, तब मैं स्क्रीन पर लोगों को हराना सीख रहा था... अब तुम्हें हर रोज तकनीक से लेकर फैशन और खाने की मेज पर बहस में मुझे हर जगह हराते देखना एक अजीब सा एहसास है। देखते ही देखते इतना बड़ा हो गया है यार तू... तुम मुझे अपनी ही कहानी में एक गर्वित साथी जैसा महसूस कराते हो प्यार करता हूं बेटा। मेरी जिंदगी के सबसे बेहतरीन 23 साल के लिए चीयर्स, क्योंकि ये तुम्हारे साथ रहे हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jolly Mishra - Asli Jolly from Kanpur (@akshaykumar)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
एक्टर स्टेबिन बेन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो आरव', साजिद नाडियावाला की पत्नी वर्दा खान एस नाडियाडवाला ने लिखा, 'मेरे आरव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, समय कितना तेजी से बीतता है', एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और मोना सिंह ने लाल दिल वाला इमोजी शेयर किया है।' निमरत कौर ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं', विंदू दारा सिंह ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो प्रिय, ढेर सारा प्यार और प्रकाश, धन्य रहो और हम सभी को हमेशा गौरवान्वित करो', एक फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो खिलाड़ी 2', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो जूनियर खिलाड़ी', एक और फैन ने लिखा, 'जैसा बाप वैसा बेटा।'

यह भी पढ़ें: Viral Video: आरती सिंह ने हॉलीवुड में किया बिजुरिया गाने पर डांस, फैंस बोले- 'मजा आ गया'
विज्ञापन

अक्षय का वर्कफ्रंट
अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आएंगे। फिल्म 'भूत बंगला' एक आगामी हॉरर-कॉमेडी है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी। अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद इस फिल्म से वापसी कर रही है। इस फिल्म में तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे कलाकार भी होंगे।

यह भी पढ़ें: Sunny Deol: ‘दामिनी’, ‘बॉर्डर’ से लेकर ‘गदर 2’ तक, सनी देओल ने शेयर किए AI मेड एक्शन सीन; फैंस को कहा शुक्रिया

ट्विंकल खन्ना ने भी दी बेटे को जन्मदिन की बधाई
ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर अक्षय और आरव की वहीं तस्वीर शेयर की, जो अक्षय ने अपनी पोस्ट में शेयर की है। इस तस्वीर के साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा, 'और वो 23 साल का हो गया...हालांकि मुझे उसे थामे रखने की एक मजबूरी है, लेकिन यह याद रखना समझदारी होगी कि बच्चे हमारे फेफड़ों में जमा हवा की तरह होते हैं, जो अगली सांस छोड़ने से पहले बस एक पल के लिए हमारी कस्टडी में होते हैं। यह पूरी तरह से सही तुलना नहीं हो सकती क्योंकि सांसों की तरह हम बच्चों को लगातार अंदर-बाहर नहीं कर सकते, लेकिन आप बात बिल्कुल सही समझ रहे हैं। जन्मदिन के लिए शुभकामनाएं। ईश्वर करे कि वह अपनी सहज दयालुता से दुनिया को भरता रहे।'

View this post on Instagram

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed