Akshay Kumar: 'केसरी चैप्टर 2' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता, साझा की खास तस्वीर
Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार इन दिनों केसरी चैप्टर 2 की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय इस फिल्म में शंकरन नायर का किरदार निभा रहे हैं और रिलीज से पहले वे फैंस को इस दमदार किरदार की झलक दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। गुरुवार को अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की। इस कोलाज में एक तरफ असली शंकरन नायर की तस्वीर थी, तो दूसरी तरफ अक्षय उनके किरदार में नजर दिख रहे थे। इसके साथ उन्होंने लिखा, "दक्षिण का दिमाग, उत्तर का जोश। हमने साथ मिलकर लड़ाई लड़ी, साथ मिलकर जीत हासिल की। मुझे गर्व है कि मैं सी शंकरन नायर की कहानी पर्दे पर ला रहा हूं, जिन्होंने जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद ब्रिटिश हुकूमत को कोर्ट में चुनौती दी। शंकरन नायर ने हथियारों से नहीं, बल्कि कानून और अपनी आत्मा की ताकत से जंग लड़ी।"
Cannes 2025: नीरज घेवन की फिल्म ‘होम बाउंड’ का अन सर्टेन रिगार्ड में सेलेक्शन, यहां पढ़ें फुल सेलेक्शन लिस्ट
अक्षय की यह पोस्ट आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर की। एक फैन ने लिखा, "अक्की पाजी का देशभक्ति वाला रोल देखने लायक होगा।" दूसरे शख्स ने लिखा, "ये फिल्म दिल को छू लेगी।" इससे पहले बुधवार को अक्षय ने एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे कथकली नर्तक के लुक में नजर आए थे। इसके साथ उन्होंने लिखा, "यह सिर्फ पोशाक नहीं, यह परंपरा, प्रतिरोध और सच्चाई का प्रतीक है। यह मेरे देश की शक्ति है। शंकरन नायर ने ब्रिटिश साम्राज्य को कानून और अपनी अंतरात्मा के दम पर हराया। 18 अप्रैल को हम कोर्ट की वो कहानी लेकर आ रहे हैं, जो किताबों में नहीं पढ़ाई गई।"
इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर ने शंकरन नायर की भावनात्मक और प्रभावशाली कोर्टरूम लड़ाई की झलक दिखाई दी थी। फिल्म में अनन्या पांडे एक लॉ स्टूडेंट और आर माधवन नेविल मैककिनले के किरदार में हैं। 'केसरी' का पहला चैप्टर1897 की लड़ाई में 21 सिख सैनिकों की बहादुरी पर आधारित था, जिसमें परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। अब 'केसरी चैप्टर 2' 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
संबंधित वीडियो