फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar prank with Rajpal Yadav video goes viral users comment

अक्षय कुमार ने राजपाल यादव के साथ की ऐसी हरकत कि डर गए कॉमेडियन, वायरल हो रहा वीडियो; यूजर्स ने किए कमेंट

Fri, 05 Jun 2026 06:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 05 Jun 2026 06:16 PM IST
सार

Akshay Kumar Viral Video: अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अक्षय, राजपाल यादव और परेश रावल नजर आ रहे हैं। वीडियो काफी मजेदार है। इस पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Akshay Kumar prank with Rajpal Yadav video goes viral users comment
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

विस्तार

अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म इसी महीने रिलीज होने वाली है। इस बीच अभिनेता ने फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में फिल्म के कई दूसरे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


वीडियो में क्या है?
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राजपाल यादव विग लगाकर एक जगह खड़े हैं। पीछे से अक्षय कुमार एक घोड़े को लाते हैं और वह राजपाल यादव के बाल खाने लगता है। राजपाल यादव जैसे ही पीछे मुड़ते हैं तो वह डर जाते हैं। इसके बाद वह हंसने लगते हैं। यह नजारा देखकर वहीं पास में खड़े परेश रावल भी हंसने लगते हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
विज्ञापन

मजेदार है वीडियो का कैप्शन
वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा 'यह मजेदार था। मैं राजपाल यादव को अपने घोड़े की ताकत दिखा रहा था। वेलकम टू द जंगल के बारे में आप जितना सोचते हैं, वह उससे ज्यादा जंगली है। यह 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।' 

वीडियो पर यूजर्स ने दिए रिएक्शन
इस पोस्ट पर विन्दु दारा सिंह समेत कई दूसरे यूजर्स ने कमेंट किए हैं। विन्दु दारा सिंह ने लिखा 'वेलकम टू द जंगल में खूब प्रैंक है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'अक्षय सर हमेशा मजाक करते हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'अक्षय पाजी मतलब मस्ती'। एक और यूजर ने लिखा 'अक्की कॉमेडियन हैं।' एक और यूजर ने अक्षय कुमार को प्रैंक का खिलाड़ी बताया है।


Akshay Kumar prank with Rajpal Yadav video goes viral users comment
'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के अलावा रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, लारा दत्ता, राजपाल यादव समेत कई अन्य कलाकार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed