Akshay Kumar: 'बेबी को अंग्रेजी-पंजाबी बराबर सिखाना', प्रेग्नेंसी के एलान पर कैट-विक्की को खिलाड़ी ने दी बधाई
Katrina Kaif Announced Pregnancy: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है। कपल ने आज फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। इसके बाद सितारों की बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है। अक्षय कुमार ने काफी मजाकिया अंदाज में दोनों को शुभकामनाएं दी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काफी दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर दावे कि जा रहे थे। आज मंगलवार को कैटरीना और विक्की कौशल ने इन दावों की पुष्टि कर दी है। कपल के परिवार का विस्तार होने वाला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। इसी के साथ तमाम सितारों और फैंस की बधाई का सिलसिला भी शुरू हो गया। मगर, अक्षय कुमार ने जिस अंदाज में बधाई दी है, सभी का ध्यान खींच लिया है।
अक्षय कुमार ने कैट-विक्की से की गुजारिश
कैटरीना और विक्की ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। इसमें कैट अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। उनके इस पोस्ट पर हुमा कुरैशी से लेकर सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण तमाम सेलेब्स ने बधाई दी है। वहीं, अक्षय कुमार ने विक्की और कैट से मजाकिया अंदाज में गुजारिश की है कि वे अपने होने वाले बच्चे को अंग्रेजी और पंजाबी भाषा दोनों समान रूप से सिखाएं।
विज्ञापन विज्ञापन
खिलाड़ी बोले- 'आप बेस्ट पेरेंट्स बनेंगे'
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के गुडन्यूज वाले पोस्ट पर अक्षय कुमार ने लिखा, 'आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं। आपको इतना जानता हूं कि दावे से कह सकता हूं, आप दोनों बेस्ट पेरेंट्स बनेंगे। बस बच्चे को अंग्रेजी और पंजाबी दोनों बराबर सिखाना। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद। जय महादेव'।
Jolly LLB 3 Box Office Collection: 100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही 'जॉली एलएलबी 3', जानिए पांचवें दिन का कलेक्शन
अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट
बता दें कि विक्की और कैटरीना ने 9 दिसंबर, 2021 में शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात जोया अख्तर की पार्टी में हुई थी। बात करें अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की तो इन दिनों वे फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं, जो सिनेमाघरों में लगी है। यह लोकप्रिय फ्रेंचाईजी की तीसरी फिल्म है और दर्शकों को पसंद आ रही है। इसमें अक्षय के साथ अरशद वारसी भी अहम रोल में हैं।