‘103 डिग्री बुखार में भी अक्षय ने की शूटिंग’, अक्षरा सिंह ने ‘घिस घिस घिस’ गाने को बताया अपना सबसे बड़ा मौका
Akshara Singh Praises Akshara Singh: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की। जानिए ‘घिस घिस घिस’ गाने की शूटिंग से जुड़े अक्षय ने क्या किस्से साझा किए…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के नए गाने 'घिस-घिस-घिस' में बिल्कुल एक अलग अंदाज में नजर आए हैं। इस गाने में उनके साथ भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह भी नजर आई हैं। भोजपुरी फ्लेवर में बना ये गाना लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। अब हाल ही में अक्षरा सिंह ने इस गाने में अक्षय कुमार के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि अक्षय ने इस गाने की शूटिंग तेज बुखार में होने के बावजूद भी की थी।
मेरे करियर के सबसे बड़े मौकों में से एक
एक्ट्रेस ने कहा कि यह मेरे करियर के सबसे बड़े अवसरों में से एक है क्योंकि बचपन में जिनके गाने देख कर मैं बड़ी हुई हूं, जिनके साथ मैं स्टेप्स मैच करती थी, यूनिवर्स ने मुझे उनके साथ काम करने का काम दिया। मैं बहुत हैरान थी और भोजपुरी इंडस्ट्री से आने के कारण यह बहुत मायने रखता है।
सबसे रोमांचक बात यह थी कि मुझे अक्षय कुमार को थोड़ी-बहुत भोजपुरी सिखाने का मौका मिला। वह लगातार मुझसे भोजपुरी लहजे में हर लाइन का उच्चारण पूछते रहते थे। वह मुझसे गानों की सही टोन और उनके पीछे के अर्थ के बारे में पूछते थे।
मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक भोजपुरी कलाकार को इस तरह प्रशंसा और सम्मान मिलेगा। मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मैं सपना जी रही हूं और अब मैं पूरे देश के बड़े पर्दे पर नजर आऊंगी।
अक्षय का डेडिकेशन देखकर हैरान रह गईं अक्षरा
अक्षय कुमार के डेडिकेशन को देखकर हैरानी जताते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि अक्षय कुमार ने 103 डिग्री बुखार होने के बावजूद गाने की शूटिंग की। यह बहुत इंस्पायरिंग था, क्योंकि तबीयत खराब होने के बावजूद उनकी एनर्जी में कोई कमी नहीं थी। उन्होंने जरा भी नखरे नहीं दिखाए और भोजपुरी के हीरो में मैंने जो नखरे देखे हैं, यह उससे बिलकुल अलग था।
मुझे एक शॉट के लिए घाघरा चोली पहनने को कहा गया, क्योंकि लोगों की यही सोच है कि भोजपुरी कलाकार यही पहनते हैं। यह 1947 का जमाना नहीं है कि हम सिर्फ यही पहनते थे। मैंने बस मुंह बनाया और अक्षय सर ने दूर से ही देख लिया।
उन्होंने टीम से कहा, ‘इसको छोड़ इसे आराम से रहने दे ना। इसके मन को छोड़ और इसका जो मन कर रहा है, इसे पहनने दे।’ उस लाइन ने मुझे बहुत प्रभावित किया।
‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना 'घिस-घिस-घिस' अपनी रिलीज के बाद से लगातार ही चर्चाओं में बना हुआ है। गाने में अक्षय कुमार का लुक और भोजपुरी गाने पर उनका डांस काफी सुर्खियां बटोर रहा है। मल्टीस्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।