फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar talk about disciplined lifestyle importance of early dinner at 6:30 PM and weekly Monday fasts

Akshay Kumar: अक्षय ने बताया फिटनेस के लिए जल्दी डिनर क्यों जरूरी? सोमवार का व्रत भी रखते हैं खिलाड़ी कुमार

Thu, 21 Aug 2025 07:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 21 Aug 2025 07:39 PM IST
सार

Akshay Kumar On Early Dinner: अक्षय कुमार फिटनेस और सेहत के मामले में नियम के पक्के हैं। सुबह जल्दी उठते हैं। रोज कसरत करते हैं। रात को जल्दी सोते हैं। इसके अलावा शाम को जल्दी डिनर करना भी उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। एक्टर ने इसका फायदा भी बताया।

विज्ञापन
Akshay Kumar talk about disciplined lifestyle importance of early dinner at 6:30 PM and weekly Monday fasts
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम- @akshaykumar

विस्तार

अक्षय कुमार अपनी अनुशासित दिनचर्या के लिए जाने जाते हैं। कसरत करने से लेकर सेहतमंद खानपान और समय पर सोने तक, वह हर मामले में अनुशासन के पक्के हैं। खिलाड़ी के बारे में यह बात सब जानते हैं कि वे डिनर जल्दी करते हैं। 6.30 से सात बजे तक वे रात का खाना खा लेते हैं। ऐसा करना क्यों जरूरी है? हाल ही में अभिनेता ने खुद इसका जिक्र किया है। 

विज्ञापन

Akshay Kumar talk about disciplined lifestyle importance of early dinner at 6:30 PM and weekly Monday fasts
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

रोजाना जल्दी डिनर के बताए लाभ
अक्षय कुमार सुबह जल्दी उठते हैं। रात को 10 बजे तक सो जाते हैं। देर रात तक चलने वाली पार्टियों से दूर रहते हैं। एक्टर हमेशा सात बजे तक हर हाल में डिनर कर लेते हैं। उनकी यह दिनचर्या वर्षों से चली आ रही है। हाल ही में 'योर बॉडी ऑलरेडी नोज' किताब के विमोचन के दौरान अक्षय कुमार ने अपनी खान-पान की आदतों पर भी बात की। खासकर शाम 6:30 बजे तक डिनर कर लेना क्यों जरूरी है? 

पेट को भी मिलना चाहिए आराम, इसलिए जल्दी डिनर जरूरी
उन्होंने कहा, 'रात का खाना जल्दी खाना जरूरी है। यह आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि जब हम रात को सोने जाते हैं, तो हमारी आंखें आराम कर रही होती हैं। हमारे पैर आराम कर रहे होते हैं, हमारे हाथ आराम कर रहे होते हैं, हमारे शरीर का हर अंग आराम कर रहा होता है, लेकिन जो आराम नहीं कर रहा होता है, वह है आपका पेट क्योंकि हमने देर से खाना खाया है'। अक्षय कुमार ने डाइजेस्टिव हेल्थ और टाइमिंग के बारे में बात की। उन्होंने आगे कहा, 'जब तक आप उठते हैं, तब तक उसके आराम करने का समय हो जाता है। लेकिन जब हम उठते हैं, नाश्ता करते हैं और फिर से बेचारा पेट काम पर लग जाता है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar talk about disciplined lifestyle importance of early dinner at 6:30 PM and weekly Monday fasts
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम- @akshaykumar

बोले- 'पेट से आती हैं ज्यादातर बीमारियां'
अभिनेता ने आगे कहा, 'मैं इसे बहुत ही सरल तरीके से समझा रहा हूं और आप सभी जानते हैं कि सारी बीमारियां पेट से आती हैं। मुझे लगता है कि बीमारियां आपके पास भी नहीं आएंगी। मैं हमेशा इसी बात का पालन करता हूं। शाम 6.30 बजे डिनर जरूरी है, क्योंकि आपको खाना पचाने का समय मिल जाता है और जब आप सोने वाले होते हैं, यानी 9, 9.30, 10 बजे तक तो पेट पूरी तरह से आराम के लिए तैयार हो जाता है। यह बहुत आसान बात है'।

विज्ञापन

Akshay Kumar talk about disciplined lifestyle importance of early dinner at 6:30 PM and weekly Monday fasts
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को रखते हैं उपवास
अक्षय कुमार हफ्ते में एक दिन सोमवार को व्रत रखते हैं। इसके अलावा उन्होंने वर्कआउट रुटीन पर भी बात की। एक्टर ने कहा, 'मैं रविवार रात हफ्ते का आखिरी बार डिनर करता हूं। फिर मंगलवार सुबह तक दोबारा कुछ नहीं खाता'। अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा, 'मैं रॉक क्लाइम्बिंग करता हूं, वेट नहीं उठाता। मुझे ढेर सारे गेम पसंद हैं और अगर आप देखें तो मेरा जिम,  असल में बंदरों के लिए बना है। मैं बस लटकता रहता हूं। वहां कोई वेट नहीं है'। अक्षय के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें बीते दिनों 'हाउसफुल 5' में देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed