फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay kumar to play villain role opposite Saif ali khan in priyadarshan film mohanlal Oppam remake Reports

Akshay-Saif: खलनायक बन दहशत फैलाएंगे अक्षय कुमार, प्रियदर्शन की फिल्म में सैफ अली खान संग करेंगे दो-दो हाथ

Sun, 04 May 2025 02:09 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 04 May 2025 02:09 PM IST
सार

Akshay Kumar-Saif Ali Khan: अक्षय कुमार और सैफ अली खान 17 साल बाद मलयालम हिट ओप्पम के हिंदी रीमेक में साथ नजर आएंगे। वहीं अब फिल्म में दोनों के किरदारों के बारे में जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन
Akshay kumar to play villain role opposite Saif ali khan in priyadarshan film mohanlal Oppam remake Reports
अक्षय कुमार और सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे, अक्षय कुमार और सैफ अली खान 17 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। खबर है कि दोनों 2016 की सुपरहिट मलयालम फिल्म ओप्पम के हिंदी रीमेक में काम करेंगे, जिसमें मूल रूप से मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को लेकर ताजा अपडेट्स ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार अक्षय कुमार एक खतरनाक विलेन की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि सैफ अली खान लीड रोल में होंगे। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

विज्ञापन

अक्षय वर्सेज सैफ
यह फिल्म अक्षय और सैफ के बीच एक हाई-वोल्टेज टकराव की कहानी होगी। बॉलीवुड हंगामा ने एक सूत्र के हवाले से बताया, 'सैफ अली खान मुख्य किरदार में होंगे, लेकिन अक्षय कुमार का खलनायक अवतार दर्शकों को हैरान कर देगा। यह फिल्म दोनों सितारों के बीच एक जबरदस्त जंग दिखाएगी, जो रोमांच और तनाव से भरी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनेगी फिल्म
इस प्रोजेक्ट को मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन डायरेक्ट करेंगे, जिन्हें कॉमेडी और थ्रिलर फिल्मों के लिए जाना जाता है। सूत्रों ने बताया कि अक्षय और सैफ ने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद इस प्रोजेक्ट के लिए तुरंत हामी भर दी। एक सूत्र ने कहा, 'यह एक सस्पेंस से भरी थ्रिलर फिल्म है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखेगी। प्रियदर्शन का निर्देशन इसे और भी खास बनाएगा।' फिल्म की शूटिंग अगस्त 2025 में शुरू होगी और इसे 2026 में रिलीज करने की योजना है।
अक्षय और सैफ की जोड़ी आखिरी बार 2008 में 'टशन' ۟ में नजर आई थी। अक्षय और सैफ की जोड़ी पहले भी ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘आंखें’ और ‘ये दिल्लगी’ जैसी फिल्मों में जादू दिखा चुकी है।
Hrithik Roshan: ‘वॉर 2’ में ऋतिक की तलवारबाजी वाला सीन हुआ लीक, सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

विज्ञापन

सैफ और अक्षय की फिल्में
सैफ अली खान हाल ही में अपनी फिल्म ज्वेल थीफ में नजर आए, जिसमें उनके साथ जयदीप अहलावत और निकिता दत्ता भी थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है और इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के अंत ने इसके सीक्वल की संभावना को भी हवा दी है।
दूसरी ओर, अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। अनन्या पांडे और आर. माधवन के साथ उनकी यह पीरियड कोर्टरूम ड्रामा, जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश राज के खिलाफ एक वकील की लड़ाई की कहानी है। दर्शकों से इसे जबरदस्त प्यार मिल रहा है। अक्षय की अगली फिल्म हाउसफुल 5 भी चर्चा में है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बन रही यह कॉमेडी फिल्म 6 जून 2025 को रिलीज होगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed