फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ali Fazal: दिव्येंदु नहीं अली फजल थे 'मुन्ना भैया' के लिए पहली पसंद, फिर कैसे हाथ लगा 'गुड्डू पंडित' का रोल?

Sat, 15 Oct 2022 07:35 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 15 Oct 2022 07:35 AM IST
विज्ञापन
Ali Fazal Birthday know how he got role of guddu bhaiya of mirzapur his filmy career marriage richa chadha
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अली फजल इन दिनों अपनी शादी को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले अली आज यानी 15 अक्तूबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। 15 अक्टूबर 1986 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जन्मे अली की गिनती आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में होती है, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत छोटे से साइड रोल से की थी। देहरादून में अपनी स्कूली पढ़ाई करने वाले अली ने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। आज के समय में पूरे देश में  गुड्डू भईया के नाम से मशहूर अली फजल के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके 'मिर्जापुर' के इस रोल के बारे में बताने जा रहे हैं.... 

Ali Fazal Birthday know how he got role of guddu bhaiya of mirzapur his filmy career marriage richa chadha
अली फजल

अली फजल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। लेकिन उनको बॉलीवुड में ब्रेक उनकी किस्मत के कारण मिला। दरअसल, एक बार वह किसी स्टेज शो में परफॉर्म कर रहे थे, तभी डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की उन पर नजर पड़ी और उन्होंने अली को फिल्म '3 इडियट्स' के लिए साइन कर लिया था। फिल्म में अली का रोल बहुत छोटा था, लेकिन इसी से उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल गई। अली फजल ने इसके बाद कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Ali Fazal Birthday know how he got role of guddu bhaiya of mirzapur his filmy career marriage richa chadha
अली फजल - फोटो : instagram/alifazal9

अली फजल इसके बाद कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया, लेकिन उनके काम को पहचान मल्टी स्टारर फिल्म ‘फुकरे’ से मिली थी। इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए उनको दर्शकों का खूब प्यार मिला। इसके बाद वह हॉलीवुड की मशहूर फ्रेंचाइजी 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की फिल्म में भी नजर आए थे। हालांकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में गुड्डू भैया के किरदार ने उन्हें सफलता के अलग मुकाम पर पहुंचाया है, जो कोई भी नकार नहीं सकता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह इस रोल को नहीं करना चाहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ali Fazal Birthday know how he got role of guddu bhaiya of mirzapur his filmy career marriage richa chadha
अली फजल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘मिर्जापुर’ अब तक की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक रही है, जिसमें इसमें कालीन भैया के रोल में पंकज त्रिपाठी, मुन्ना त्रिपाठी, गुड्डू और गोलू को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। पहले सीजन की सफलता के बाद इसका दूसरा सीजन भी धमाकेदार रहा है। जहां ‘मिर्जापुर’ के पहले सीजन से पंकज त्रिपाठी अपने कैरेक्टर ‘कालीन भैया’ के नाम से बहुत फेमस हो गए थे, वहीं इसके दूसरे सीजन के बाद गुड्डू भैया के रोल में अली फजल छा गए थे। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि अली फजल को सीरीज में 'गुड्डू' से पहले किसी और कैरेक्टर का रोल दिया जा रहा था, जो उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा तो उन्होंने यह वेब सीरीज करने से ही मना कर दिया था।

विज्ञापन
Ali Fazal Birthday know how he got role of guddu bhaiya of mirzapur his filmy career marriage richa chadha
अली फजल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बात का खुलासा खुद अली फजल ने एक इंटरव्यू में किया था। अली ने साक्षात्कार में कहा था कि ‘मिर्जापुर वेब सीरीज में मुझे गुड्डू का कैरेक्टर ही पसंद आया था, लेकिन पहले मुझे दूसरे कैरेक्टर का रोल करने को दिया गया था। मुझे लगता है कि शायद वह मुन्ना का रोल है, जिसे दिव्येंदु ने किया है। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मुझे गुड्डू का कैरेक्टर बहुत अच्छा लगा क्योंकि मुझे लगा कि मैं इसमें बहुत कुछ कर सकता हूं।' इसके बाद उन्होंने डेट्स न होने का बहाना लगाकर रोल करने से मना कर दिया था। फिर बाद में उन्हें दोबारा कॉल आया था, जिसके बाद अली ने कहा कि वह एक बार गुड्डु भैया के लिए कोशिश कर के देखना चाहते हैं। इसके बाद क्या हुआ वे तो सभी दर्शक जानते ही हैं. मिर्जापुर में गुड्डू भैया के किरदार में अली फजल ने जान डाल दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed