फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Bites: लव बाइट के साथ पब्लिक प्लेस में दिखे सितारे, किसी को उठानी पड़ी शर्मिंदगी तो किसी ने बताया बकवास

Sat, 15 Oct 2022 02:17 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 15 Oct 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bollywood celebs who flaunted their love bites in public from salman khan shahrukh khan sara ali khan
लव बाइट्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सभी कैमरों से घिरे रहते हैं, जिससे कभी-कभी स्टार्र उब जाते हैं। इंडस्ट्री के कलाकारों को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं है कि मीडिया से लेकर फैंस तक उनकी निजी जिंदगी के बारे में चर्चा करें। लेकिन ऐसा न होना बहुत मुश्किल है, जिसकी वजह से कई बार कलाकारों की निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें छुपाए नहीं छुपती हैं। दिलचस्प बात यह है कि कई बार तो यह सितारे लव बाइट्स के साथ भी कैमरे में कैद हो चुके हैं। हम इस रिपोर्ट में आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर ऐसे कई सितारे शामिल हैं।   

Bollywood celebs who flaunted their love bites in public from salman khan shahrukh khan sara ali khan
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान  
बॉलीवुड के नावब सैफ अली खान की बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करने वाली सारा अली खान की ज्यादातर तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। लेकिन अभिनेत्री की एक ऐसी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें उनकी लव बाइट नजर आ रही थी। सारा अली खान की यह तस्वीर उन दिनों की है, जब वह कार्तिक आर्यन को डेट कर रही थीं।
Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में गुम हुए अब्दु रॉजिक, परेशान घरवालों का ढूंढ-ढूंढकर हाल बेहाल

Bollywood celebs who flaunted their love bites in public from salman khan shahrukh khan sara ali khan
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान माने जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शाहरुख की दीवानगी देश में ही नहीं विदेशों तक में फैली है, ऐसे में उनके पीछे अक्सर कैमरा पर्सन्स रहते हैं। इसी वजह से शाहरुख खान भी अपनी लव बाइट दुनिया की नजरों से नहीं छुपा सके। उनकी एक तस्वीर जमकर वायरल हुई थी, जिसमें उनकी गर्दन पर निशान देखने को मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celebs who flaunted their love bites in public from salman khan shahrukh khan sara ali khan
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
अपने को अभी तक वर्जिन बताने वाले सलमान खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सलमान खान की एक फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें शाहरुख की तरह ही उनकी गर्दन पर निशान देखने को मिला था। हालांकि, उस निशान को भाईजान ने झूठा बताया था और फिर एक बाद यह भी दावा किया था कि वह वर्जिन हैं। अभिनेता के अनुसार उनकी यह तस्वीर फोटोशॉप की गई थी, जिसकी वजह से उनको बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई थी।

विज्ञापन
Bollywood celebs who flaunted their love bites in public from salman khan shahrukh khan sara ali khan
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा  
बॉलीवुड से निकलकर हॉलीवुड तक अपने नाम का सिक्का जमा चुकी अभनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी प्रसिद्ध हैं। अभिनेत्री अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ के बारे में खुलकर बोलती रहती हैं। इसी का नतीजा है की प्रियंका की ऐसी तस्वीर वायरल हुई थी, जिसपर खूब हल्ला हुआ था। वह एक कैमरे के सामने लव बाइट फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। उनकी इस फोटो ने सोशल मीडिया पर भी हंगामा मचा दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed