{"_id":"69f9baf1708f94f2df0169ac","slug":"alia-bhatt-aishwarya-rai-to-ammy-virk-celebrities-likely-to-attend-cannes-2026-2026-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cannes 2026: आलिया, एश्वर्या से लेकर तारा सुतारिया तक; कान फिल्म समारोह में शामिल हो सकते हैं ये भारतीय सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Cannes 2026: आलिया, एश्वर्या से लेकर तारा सुतारिया तक; कान फिल्म समारोह में शामिल हो सकते हैं ये भारतीय सितारे
Tue, 05 May 2026 07:19 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Tue, 05 May 2026 07:19 PM IST
सार
Cannes Festival 2026 Debut: 12 मई से 79वें कान फेस्टिवल का आयोजन किया जाना है। इस बार समारोह में कई नए चहरे दिखाई दे सकते हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, रीजनल भाषाओं के सिनेमा कलाकार भी इस बार कान में शिरकत करते नजर आएंगे। देखें लिस्ट...
विज्ञापन
आलिया भट्ट, एश्वर्या राय और तारा सुतारिया
- फोटो : X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर साल कान फिल्म समारोह में कई फिल्म निर्माता और अभिनेता भाग लेते हैं। यहां एक तरफ फिल्मों का प्रदर्शन होता है, वहीं दूसरी तरफ फैशन से सजा रेड कारपेट इवेंट भी आयोजित किया जाता है। इस साल भी 12 मई से 79वें कान फिल्म समारोह की शुरुआत होगी जिसमें देश से भी कई सेलेब्स शामिल होंगे। जानिए इस साल कान समारोह में कौन कर सकता है अपना डेब्यू?
आलिया, एश्वर्या समेत कई सेलेब्स हो सकते हैं शामिल
इस साल पेरिस में होने वाले कान फिल्म समारोह में भारत से बड़ी संख्या में सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है। अभिनेत्री आलिया भट्ट और एश्वर्या राय इस फेस्टिवल में लंबे समय से भाग लेती आ रही हैं। फैंस को हर बार की तरह इस बार भी उनकी उपस्थिती की उम्मीदें हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक एश्वर्या राय बच्चन इस बार भी एक ब्रांड के लिए कान फिल्म समारोह के रेड कार्पेट पर कदम रख सकती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस तारा सुतारिया के भी कान में डेब्यू करने की खबरें सामने आ रही हैं। पंजाबी एक्टर एमी विर्क भी इस साल समारोह का हिस्सा बन सकते हैं।

आशुतोष गोवारिकर
- फोटो : सोशल मीडिया
कई दिग्गज भी होंगे शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स ही कान फिल्म समारोह में शामिल नहीं हाेंगे बल्कि पंजाबी, मराठी, गुजराती और मलयालम सिनेमा के नामी सितारे भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर भी इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के नव नियुक्त निदेशक के रूप में शामिल होंगे। समारोह में वो आधिकारिक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का भी हिस्सा रहेंगे।

रुचि गुज्जर, नितांशी गोयल, मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल इन सितारों ने किया था डेब्यू
2025 में हुए कान फिल्म समारोह में भारत से कई सेलेब्स ने अपना डेब्यू किया था। इनमें जाह्नवी कपूर, नितांशी गोयल, अनुष्का सेन, मौनी रॉय, शालिनी पासी और रुचि गुज्जर जैसे नाम शामिल थे। इन हस्तियों ने पिछले साल पहली बार कान फिल्म समारोह में शिरकत कर जलवा बिखेरा था।